Sunday, June 21, 2026
33.2 C
Bhopal

होली-ईद मिलकर मनाएं,भड़काने वालों की बातों में न आएं

रमजान शुरू होते ही सोशल मीडिया पर मैसेज वायरल हुए कि रमजान के महीने में सिर्फ मुसलमान दुकानदारों से ही मुस्लिम भाई खरीददारी करें। इस मामले को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग भी हुई। हालांकि अब भोपाल में कांग्रेस के नेता शावर खान ने होर्डिंग लगवाकर मिलकर होली और ईद मनाने की अपील की है।

कांग्रेस नेता ने होर्डिंग पर लिखा

  • हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई… हम सब हैं भाई-भाई
  • सबसे सामान खरीदें, किसी से कोई भेदभाव नहीं करें।
  • होली और ईद मिलकर मनाएं, जो लोग भड़का रहे हैं उनकी बातों में न आएं।।

भोपाल शांति का शहर, मिलकर होली और ईद मनाएंगे होर्डिंग लगवाने वाले कांग्रेस नेता शावर खान ने कहा, होली भी है और रमजान भी। हम होली भी मनाएंगे और ईद भी मनाएंगे। किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। सोशल मीडिया पर संदेशों का अंबार लगा हुआ है। शरारती तत्व पक्षपाती राजनीति करके भोपाल की शांति भंग करने का काम कर रहे हैं।

होर्डिंग के माध्यम से हमने ये संदेश दिया है कि ये भोपाल शहर आम-ओ-अमन का शहर है, शांति का शहर है। हिन्दू-मुस्लिम, सिख, ईसाई आपस में हम सब भाई-भाई। हम भोपाल के अवाम को ये बता रहे हैं कि किसी के बहकावे में नहीं आएंगे। हम सब मिलकर त्योहार मनाएंगे।

Hot this week

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

भोपाल: प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने की खुदकुशी, कमरे में मिला शव

​भोपाल। शाहपुरा थाना क्षेत्र के रोहित नगर फेस-2 में...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

Topics

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...

माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी व नवग्रह प्रतिमाओं का हुआ अधिवास, वैदिक मंत्रों से गूंजा दिव्य लोक

श्रीविद्या अधिष्ठात्री माँ ललिता महात्रिपुरसुंदरी राजराजेश्वरी के 'दिव्य देवी...

भोपाल: नौकरी छूटने के तनाव में थे डॉक्टर के बेटे सौरभ बंजारा, जहर पीने से मौत

​भोपाल। शहर के जाने-माने नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. एमएल बंजारा के...

साइबर ठगों ने मोबाइल हैक कर व्यापारी को लगाया 5.50 लाख का चूना

​इंदौर। शहर के एक बैग व्यापारी के साथ साइबर...

भोपाल: परिचित ने किशोरी से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img