Monday, June 22, 2026
37.2 C
Bhopal

शिवराज बोले, अगले चुनाव में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को

आगामी 2028-29 में होने वाले चुनाव 33 प्रतिशत महिला आरक्षण के साथ होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी महिलाओं के लिए लोकसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण लेकर आए हैं। अगले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में 33 प्रतिशत सीटों पर बहनें मिलेंगी। इन चुनावों में आरक्षण के साथ महिलाएं सांसद, विधायक और मंत्री बनेंगी। महिलाएं भारत को समृद्ध बनाएंगी। महिलाओं का राजनीतिक,आर्थिक,सामाजिक सशक्तिकरण हो रहा है। देश में अभी डेढ़ करोड़ लखपति दीदी हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में जल्दी ही तीन करोड़ लखपति दीदी होंगी।

केंद्रीय कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ये बातें शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजधानी के स्मार्ट पार्क में महिलाओं के साथ पौधरोपण के बाद मीडिया से कही। शिवराज सिंह ने बहनों से संवाद कर उनके अनुभव सुने। इस दौरान चौहान ने कहा कि बहनें गरीब क्यों रहें, उनकी आंखों में आंसू क्यों हों, वो मजबूर क्यों रहें, वह भी आर्थिक रूप से सक्षम बनें और उनके चेहरे पर भी मुस्कुराहट रहे। इसमें भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आजीविका मिशन एक महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह कर रहा है।

शिवराज ने कहा कि आजीविका मिशन से आज 91 लाख महिला स्वयं-सहायता समूह पूरे देश में हैं जिससे लगभग 11 करोड़ बहनें जुड़ी हुई हैं। हमारे ये समूह 745 जिलों के 7 हजार 138 ब्लॉक्स में फैले हुए हैं। हमारे क्लस्टर लेवल के भी ऑर्गेनाइजेशन बने हैं, जो इन समूहों को संगठित करने का काम करते हैं। इन समूहों को, संस्थाओं को 50 हजार करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है। बैंकों से भी सस्ती ब्याज दरों पर 10 लाख 14 हजार करोड़ रुपए दिलाए गए हैं। कोई दीदी बैंक सखी हैं, कोई कृषि सखी है, कोई टैक्स सखी है, कोई पशु सखी है, ये अलग-अलग कार्यों में लगी हुई हैं।

विकसित भारत बनाने में बहनों का योगदान होगा

केन्द्रीय मंत्री शिवराज ने कहा कि, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अभियानों से बहन-बेटियों का शैक्षणिक सशक्तिकरण भी हो रहा है। मैं इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं। अब अगले लोकसभा, विधानसभा चुनाव में 33% सीटों पर यह बहनें ही चुनाव लड़ेंगी। ये सांसद, विधायक, मंत्री बनेंगी। बहनों, बेटियों की तकदीर भी बदलेगी और अपनी जिंदगी भी बदलेंगी और अपने देश को विकसित भारत के रूप में विकसित भारत बनाने में इनका बहुत महत्वपूर्ण योगदान होगा।

Hot this week

भोपाल: गलती से मां की शुगर की दवा खाने से युवती की मौत, परिजनों में मातम

​भोपाल। राजधानी के बैरागढ़ इलाके में एक बेहद दुखद...

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

शाहजहाँनाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 53 लीटर अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल को नशा मुक्त बनाने के अभियान...

Topics

मंगेतर की करतूत, रिश्ता तोड़ा तो दी बदनाम करने और जान से मारने की धमकी

​इंदौर। हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवती ने अपने...

भोपाल देहात पुलिस ने योग के साथ मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​भोपाल। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को भोपाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img