Friday, February 13, 2026
27.1 C
Bhopal

टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर भोपाल में जश्न

चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। भोपाल में भी क्रिकेट प्रेमियों ने इस ऐतिहासिक जीत का जोरदार जश्न मनाया। शहर के विभिन्न इलाकों में लोग सड़कों पर उतर आए और जमकर आतिशबाजी की। मंत्री विश्वास सारंग के बंगले के बाहर भी क्रिकेट प्रेमियों ने जोरदार आतिशबाजी करते हुए ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

पुराने शहर की सड़कों पर युवा तिरंगा लहराते हुए भारत की जीत का जश्न मनाते नजर आए। वीआईपी रोड पर भी ‘भारत माता की जय’ और ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारे गूंज उठे।

इस ऐतिहासिक जीत से क्रिकेट प्रेमियों का जोश चरम पर है। जश्न मना रहे लोगों ने इसे गौरवशाली क्षण बताते हुए कहा कि, अब पूरी रात जश्न चलेगा। पुराने शहर के शहरयार अहमद ने कहा, “आज बहुत गर्व का दिन है। हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। 2023 का मलाल टीम इंडिया ने पूरा कर दिया। अब पूरी रात खुशी मनाएंगे!”

तस्वीरों में देखिए जश्न….

Hot this week

सूने मकान का ताला तोड़ लाखों के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश

​विदिशा | शहर के पुरानी कृषि उपज मंडी...

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

Topics

स्कूल एडमिशन के नाम पर लाखों की चपत

​इंदौर : शहर के नामी स्कूलों में एडमिशन दिलाने...

पत्रकार हूँ, किसी के बाप की जागीर नहीं…

पत्रकार ममता गनवानी की कलम से ✍🏻 “यह खबर मत...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

​भोपाल। राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में शुक्रवार...

भोपाल में सेप्टिक टैंक में मिले बक्से में बंद मिली महिला की लाश

​भोपाल। राजधानी के कमल नगर इलाके में गुरुवार शाम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img