Saturday, June 27, 2026
28.3 C
Bhopal

प्रेमी के साथ भागी विवाहित बुराड़ी में मिली

इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने शादीशुदा महिला की शिकायत पर उसके पूर्व परिचित के खिलाफ दुष्कर्म और बंधक बनाकर रखने का केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़िता के पति ने करीब 9 महीने पहले उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तब वह घर से 3.5 लाख रुपए कैश और 10 लाख रुपए के गहने लेकर चली गई थी। मायके वालों ने उसकी तलाश की, तब पूरी घटना का खुलासा हुआ।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कनाड़िया पुलिस ने 22 वर्षीय महिला के बयान के आधार पर विनय उर्फ विवेक पुत्र ब्रजेश चौहान, निवासी मैनपुरी, उत्तर प्रदेश के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। पीड़िता की गुमशुदगी पहले ही दर्ज की जा चुकी थी। उसके पिता ने उसे ढूंढ़कर ससुरालवालों को सूचना दी। जब पुलिस ने पीड़िता के बयान लिए, तो उसने विवेक द्वारा किए गए अत्याचारों की जानकारी दी।

पहले से था परिचय, बाद में की धोखाधड़ी पुलिस के अनुसार, पीड़िता आरोपी विवेक को पहले से जानती थी। 2022 में शादी से पहले, जब वह जयपुर में पढ़ाई कर रही थी, विवेक वहीं कॉलेज के पास बस कंडक्टर का काम करता था। इस दौरान दोनों के बीच दोस्ती और प्रेम संबंध बन गए। शादी के बाद पीड़िता ने विवेक से संपर्क बंद कर दिया। लेकिन डेढ़ साल बाद जब विवेक को उसका नया मोबाइल नंबर मिला, तो उसने दोबारा बातचीत शुरू कर दी।

दिल्ली-नोएडा में भी किया शोषण इसके बाद विवेक महिला को नोएडा ले गया। फिर दिल्ली के बुराड़ी इलाके में किराए का कमरा लेकर रखा। कुछ समय बाद उसकी मां आगरा चली गई, जबकि पीड़िता वहीं रही। इस दौरान उसके पिता लगातार उसकी तलाश कर रहे थे और आखिरकार वे बुराड़ी पहुंचे। यहां से बेटी और उसके बेटे को लेकर जयपुर लौट गए। बाद में उन्होंने ससुरालवालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की कार्रवाई पीड़िता को इंदौर बुलवाकर पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया और आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और बंधक बनाने जैसी धाराओं 64, 64(2)(m),351(2) में केस दर्ज कर लिया।

Hot this week

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

Topics

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व: सांभर को पोहा खिलाना पड़ा भारी, असिस्टेंट डायरेक्टर निलंबित

​भोपाल/पिपरिया। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व (STR) के प्रभारी सहायक संचालक...

भोपाल: जिला बदर घोषित बदमाश गांधीनगर पुलिस के हत्थे चढ़ा

​भोपाल। गांधीनगर थाना पुलिस ने जिला बदर घोषित एक...

सिरोंज: इलाज के बहाने छात्रा से छेड़छाड़, भाजपा नेता व डॉक्टर पर केस दर्ज

​सिरोंज। विदिशा जिले के सिरोंज में एक निजी अस्पताल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img