Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

भोपाल के शाहपुरा की मर रहीं मछलियां

भोपाल के शाहपुरा तालाब में सैकड़ों मछलियां मर गईं। एक्सपर्ट राशिद नूर के मुताबिक, तालाब में कई नाले मिल रहे हैं। इससे पानी में ऑक्सीजन की कमी हो रही है, जो मछलियों के मरने की बड़ी वजह है।

शनिवार सुबह जब लोग घूमने पहुंचे तो तालाब किनारे मछलियां मरी हुई पाई गईं। वहीं, कई तड़प रही थी। इसके बाद निगम अफसरों को भी सूचना दी गई। इसके बाद मरी मछलियां हटाईं।

मॉर्निंग वॉक के दौरान पहुंचे थे लोग शाहपुरा तालाब किनारे बड़ी संख्या में लोग मॉर्निंग वॉक करने जाते हैं। इसी दौरान उन्हें मछलियां मरी हुई मिली।

ऑक्सीजन लेवल कम हो गया एक्सपर्ट राशिद नूर ने बताया कि शाहपुरा तालाब में आसपास के रहवासी क्षेत्र के कई नाले मिल रहे हैं। इस वजह से ऑक्सीजन का लेवल कम हो गया है। मछलियों के मरने की एक बड़ी वजह यह भी है। नगर निगम नालों को रोकने और पानी को साफ रखने के अच्छे उपाय करें।

तिलापिया मछली की ब्रीडिंग इस तालाब में तिलापिया किस्म की मछली की ब्रीडिंग होती है। ये मछली तेजी से ग्रोथ करती है। इसलिए इस किस्म की मछली का यहां पर पालन किया जा रहा है। एक्सपर्ट नूर ने बताया कि तालाब की इस मछली की बिक्री पर भी प्रशासन को रोक लगाना चाहिए।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img