Saturday, September 26, 2026
23.8 C
Bhopal

निगम की कार्रवाई के डर से बुजुर्ग ने खाया जहर

भोपाल के कोतवाली इलाके में एक लॉज में रहने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग ने सल्फॉस खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के बेटे का आरोप है कि नगर निगम द्वारा अतिक्रमण के नाम पर उनकी चाय की दुकान हटाने की लगातार सूचना मिल रही थी, जिससे वे तनाव में थे।

40 साल पुरानी दुकान हटाने की मिल रही थी सूचना

मृतक चिमनदास कुरील (68) पुत्र मांगीलाल कुरील अलंकार लॉज में रहते थे और विद्यासागर प्याऊ के पास चाय की गुमटी चलाते थे। उनका बेटा महेश कुरील ने बताया कि उनके पिता पिछले चार दिनों से काफी परेशान थे। उन्हें बार-बार दुकान हटाने की सूचना मिल रही थी। उन्होंने पहले ही कह दिया था कि यदि दुकान हटी तो वे सुसाइड कर लेंगे। गुरुवार को भी किसी ने बताया कि शुक्रवार को उनकी दुकान हटा दी जाएगी, जिसके बाद तनाव में आकर उन्होंने सल्फॉस खा लिया।

अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

लॉज कर्मचारियों ने चिमनदास को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात उनकी मौत हो गई।

कोतवाली थाना प्रभारी काशीराम कुशवाह ने बताया कि अभी तक परिजनों के विस्तृत बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं और न ही कोई सुसाइड नोट मिला है। मौत के सही कारणों का खुलासा जांच के बाद ही होगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल में DRI की बड़ी कार्रवाई: 3.5 करोड़ की ड्रग्स के साथ नाइजीरियाई महिला समेत दो गिरफ्तार

​भोपाल: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने भोपाल और रानी कमलापति...

अगरबत्ती से लगी आग या साजिश? भोपाल में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, भाई ने लगाए गंभीर आरोप

​भोपाल: बिलखिरिया थाना क्षेत्र के चार नंबर कोकता इलाके में...

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

Topics

हबीबगंज में चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदेहास्पद मौत, पत्नी पर धक्का देने का आरोप

​भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र स्थित 12 नंबर मल्टी में शुक्रवार...

कानाफूसी: स्पा सेंटर वाले चाचा-भतीजे

मियां, मैं क्या केह रिया हूं, जरा कान इधर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img