Thursday, November 5, 2026
28.2 C
Bhopal

मध्य प्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी करेगी वक्फ बिल का विरोध

वक्फ संशोधन बिल को लेकर देशभर में विरोध तेज होता जा रहा है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के विरोध के बाद अब मध्य प्रदेश मुस्लिम त्योहार कमेटी ने भी इस बिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कमेटी शुक्रवार, 11 अप्रैल को जुमे की नमाज के बाद भोपाल के इकबाल मैदान में विरोध प्रदर्शन का आयोजन करने जा रही है। यह विरोध प्रदर्शन दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

कमेटी के अध्यक्ष हिफजुर रहमान और प्रवक्ता जीशान रहमान ने सभी मुस्लिम भाइयों से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस विरोध में शामिल होकर एकता और अपने हक की आवाज बुलंद करें। उनका कहना है कि यह मामला सिर्फ किसी संस्था या व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज और धर्म से जुड़ा हुआ है।

जीशान रहमान ने कहा, यह हमारी जमीन और हक का मामला है। इस कानून में प्रस्तावित बदलाव हमारे अधिकारों पर सीधा हमला हैं। खामोशी जुल्म को ताकत देती है और आज हमें एकजुट होकर इसका विरोध करना होगा।” मध्य प्रदेश के हर जिले से मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की गई है कि वे इस विरोध में भाग लें और इसे कामयाब बनाएं।

पर्सनल लॉ बोर्ड ने दिया वक्फ बिल के खिलाफ धरना-प्रदर्शन

वक्फ संशोधन बिल के विरोध में गुरुवार को भोपाल में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सेंट्रल लाइब्रेरी ग्राउंड पर धरना-प्रदर्शन किया। बोर्ड के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज जन धरना स्थल पर एकत्रित हुए। शाम करीब 4 बजे यह धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हुआ।

बता दें कि लोकसभा और राज्यसभा में वक्फ बिल को पास करने के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई। इसके बाद इसे लागू कर दिया गया। प्रदर्शन को लेकर मेम्बर आमला, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य आरिफ मसूद ने पहले ही वीडियो जारी कर स्पष्ट कर दिया था कि भोपाल में 2 घंटे का प्रदर्शन होगा। इसमें कोई झंडा, बैनर लगाने की मनाही है। न ही कोई रैली निकाली जाएगी।

Hot this week

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

80 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

​मुरैना: चंबल के आतंक और 80 हजार रुपये के इनामी...

Topics

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

भोपाल में बस से एक किलो चरस जब्त, केरल का युवक गिरफ्तार

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img