Tuesday, September 1, 2026
25.1 C
Bhopal

पत्नी थाने पहुंची तो पति ने खुद को लगाई आग

भोपाल के गौतम नगर इलाके में युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। तत्काल पुलिस स्टाफ ने पानी डाला और कंबल से युवक की आग को बुझा दिया। इलाज के लिए युवक को अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि युवक ने एफआईआर के डर से खुद को आग लगाई। दरअसल, उसकी पत्नी थाने शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी।

टीआई महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सूरज ग्यासी (30) मूल रूप से टीकमगढ़ का रहने वाला था। वह टीला जमालपुरा में स्थित हरीजन बस्ती में पत्नी के मायके में रह रहा है। दो दिन पहले पत्नी ने आपसी विवाद के बाद पति के खिलाफ टीला जमालपुरा में एफआईआर दर्ज करा दी थी। शुक्रवार की दोपहर को करीब 1 बजे दोनों में विवाद हो गया।

पहले से पेट्रोल छिड़ककर पहुंचा था

इसके बाद पत्नी शिकायत करने गौतम नगर थाने पहुंच गई। पीछे से पति पहले से पेट्रोल डालकर थाने के बाहर आया। उसे संदेह था कि एफआईआर दर्ज होगी और उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसी शंका में उसने खुद को आग लगा ली। हालांकि मौके पर पुलिस ने तत्काल पानी और कंबल से आग को बुझाया और उसे अस्पताल पहुंचाया। आग बुझाने के प्रयास में एक पुलिसकर्मी के हाथ मामूली रूप से झुलस गए।

Hot this week

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...

Topics

राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर एमपी कांग्रेस आक्रामक, बीजेपी पर साधा निशाना

​उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img