Thursday, November 5, 2026
28.2 C
Bhopal

भोपाल में पति और सास पर दहेज प्रताड़ना का केस

एक महिला ने अपने पति और सास पर दहेज उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, शादी के तीन दिन बाद ही उसकी सास ने दहेज के लिए ताने देना शुरू कर दिया, जबकि पति ने उससे साढ़े 3 करोड़ रुपए और एक फॉर्च्यूनर कार की मांग की। मामले में पुलिस ने आरोपी पति राजदेव सिंह और सास रतना सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़िता चूनाभट्टी इलाके की रहने वाली है, जिसकी जून 2022 में महोबा (उत्तर प्रदेश) निवासी राजदेव सिंह से शादी हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति से शादी का फंक्शन शिवपुरी में हुआ, जिसमें लड़की वालों ने 1.40 करोड़ रुपए खर्च किए। लेकिन शादी के तुरंत बाद ही सास ने बहू को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

भाभी से करता था तुलना

पीड़िता ने बताया कि उसका पति उसे लगातार अपनी भाभी से तुलना करता और कहता, “तुम रॉयल फैमिली होने का दावा करते हो, लेकिन जेब में एक फूटी कौड़ी तक नहीं। तुम भाभी के पैरों की धूल के बराबर भी नहीं हो। तलाक़ के बदले में तो युवक मायके से 3.50 करोड़ रुपए की डिमांड की। इससे पहले भी लड़की वालों ने अपनी एफडी तोड़कर 43 लाख रुपए दिए थे, लेकिन पति की मांगें खत्म नहीं हुईं।

Hot this week

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

80 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

​मुरैना: चंबल के आतंक और 80 हजार रुपये के इनामी...

Topics

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

भोपाल में बस से एक किलो चरस जब्त, केरल का युवक गिरफ्तार

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img