Thursday, November 5, 2026
23.7 C
Bhopal

भोपाल में ADG इंटेलिजेंस के ड्राइवर की मौत

भोपाल के परवलिया क्षेत्र में एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से पुलिस जवान आनंदी लाल (38) की मौत हो गई। मृतक एडीजी इंटेलिजेंस का सरकारी वाहन चलाते थे और मूल रूप से एमटी शाखा में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार आनंदी लाल अपने रिश्तेदार से मिलकर भोपाल लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे हुए इस हादसे में उनकी बाइक एक खंभे से टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन शुक्रवार सुबह 7:30 बजे इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में उस रास्ते से गुजरने वाले वाहनों की जानकारी जुटा रही है, लेकिन अभी तक वाहन का पता नहीं चल सका।

आनंदी के बुजुर्ग पिता गंगाधर ने बताया, “हमारा सहारा चला गया।” आनंदी पांच भाई-बहनों में सबसे बड़ा था और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। मृतक का 8 साल का एक बेटा है। पत्नी गहरे सदमे में बेसुध पड़ी हैं।

आनंदी ने तीन बहनों की शादी करवाई, छोटे भाई की पढ़ाई का खर्च उठाया और दो साल पहले सड़क हादसे में जान गंवाने वाले चाचा की चार बेटियों की जिम्मेदारी भी संभाली।

थाना प्रभारी रोहित कुमार के मुताबिक, हादसे की रात उस रास्ते से गुजरे वाहनों की जानकारी जुटाई जा रही है, लेकिन अभी तक अज्ञात वाहन ट्रेस नहीं हो सका है।

Hot this week

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

80 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

​मुरैना: चंबल के आतंक और 80 हजार रुपये के इनामी...

Topics

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

भोपाल में बस से एक किलो चरस जब्त, केरल का युवक गिरफ्तार

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img