Thursday, November 5, 2026
23.7 C
Bhopal

जी अखेतो सेमा बने स्पेशल डीजी

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जी अखेतो सेमा को पदोन्नत कर राज्य शासन ने शुक्रवार को स्पेशल डीजी बनाया है। इसके अलावा एक अन्य आदेश में छिंदवाड़ा के एडिशनल एसपी को हटाने के साथ तीन आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। छिंदवाड़ा में अभी किसी की पोस्टिंग नहीं की गई है।

9 माह बाद रिटायर होंगे जी अखेतो सेमा

गृह विभाग से जारी आदेश के अनुसार 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी जी अखेतो सेमा को एडीजी जेल से पदोन्नत कर स्पेशल डीजी जेल पदस्थ किया है। 9 माह बाद अखेतो सेमा रिटायर होने वाले हैं।

प्रदेश में स्पेशल डीजी के 12 पद हैं जिसमें एक पद स्पेशल डीजी रेल मनीष शंकर शर्मा के आकस्मिक निधन के बाद पिछले माह रिक्त हुआ था। इसके बाद पीएचक्यू ने एडीजी जेल जी अखेतो सेमा को रिक्त पद पर प्रमोट करने का प्रस्ताव भेजा था, जिसके बाद शुक्रवार को इसके आदेश जारी कर दिए गए।

इन अफसरों के भी तबादले

उधर, एक अन्य आदेश में आईपीएस प्रकाश चंद्र परिहार को एआईजी ग्रामीण इंदौर जोन से पुलिस उपायुक्त मुख्यालय नगरीय पुलिस इंदौर पदस्थ किया है। साथ ही, अवधेश प्रताप सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा को सेनानी 36वीं वाहिनी भारतीय रिजर्व बल बटालियन विशेष सशस्त्र बल बालाघाट और राजेंद्र कुमार वर्मा एआईजी प्रशिक्षण विशेष शाखा पीएचक्यू को पुलिस अधीक्षक पीटीसी इंदौर पदस्थ किया गया है।

Hot this week

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

80 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

​मुरैना: चंबल के आतंक और 80 हजार रुपये के इनामी...

Topics

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

भोपाल में बस से एक किलो चरस जब्त, केरल का युवक गिरफ्तार

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img