Thursday, November 5, 2026
23.7 C
Bhopal

CGST ने पकड़ी 1.17 करोड़ की सिगरेट

भोपाल रेल्वे स्टेशन से सेंट्रल जीएसटी की टीम ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब दो बजे एक करोड़ रुपए से अधिक की सिगरेट जब्त की है। यह सिगरेट बगैर ई वे बिल के भोपाल से मुंबई भेजी जा रही थी। आरपीएफ के जवानों की मौजूदगी में हुई इस कार्यवाही में सिगरेट भेजने वाली फर्म पर सवा करोड़ रुपए की पेनल्टी लगाई जाएगी। इसके बाद ही सिगरेट को रिलीज किया जा सकेगा। सेंट्रल जीएसटी की टीम कन्साइनमेंट भेजने वाली फर्म को समन जारी करने वाली है। पचास बैग में भरकर ले जाई जा रही सिगरेट की कीमत 1.17 करोड़ रुपए है। इसे सीज कर लिया गया है। जब्ती की कार्रवाई बगैर ई वे बिल तैयार कराए सिगरेट का परिवहन करने के चलते की गई है।

बैग्स पर लिखा था एडवर्टाइजमेंट मटेरियल का नाम

सेंट्रल जीएसटी के अफसरों के अनुसार जो सिगरेट बैग्स जब्त किए गए हैं उसमें कीमत कम लिखी थी और बैग्स के ऊपर सिगरेट के बजाय एडवर्टाइजमेंट मटेरियल लिखा था, जिसे जब्त किया गया है। इस मामले में भोपाल और मुंबई दोनों ही फर्मों को समन भेजा जाएगा। ई-वे बिल जारी किए बगैर भेजे जा रहे सिगरेट पर कीमत के बराबर की पेनल्टी लगेगी। ऐसे में सवा करोड़ रुपए तक पेनल्टी लगना तय है।

सागर में मीनाक्षी स्टील पर सर्च

इसके पहले सेंट्रल जीएसटी की टीम ने पिछले दिनों सागर में मीनाक्षी स्टील के यहां सर्च की है। यहां डेढ़ करोड़ रुपए तक की टैक्स चोरी सामने आने के संभावना है। जीएसटी के 20 अफसरों की टीम ने मीनाक्षी मेटल इंडस्ट्री में छापेमारी की जहां एंगल बनाए जाते हैं। यहां स्टाक में शार्टेज मिलने और ई-वे बिल में गड़बड़ी के कई मामले पकड़े गए हैं। इसके मालिक निखिल बंसल हैं, जिन्हें समन जारी किया गया है।

Hot this week

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

80 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

​मुरैना: चंबल के आतंक और 80 हजार रुपये के इनामी...

Topics

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

देवास: चंद्रतारा कॉलोनी के मकान में छापा, 8 लाख के अवैध पटाखे जब्त

देवास: नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने बुधवार रात चंद्रतारा...

भोपाल में बस से एक किलो चरस जब्त, केरल का युवक गिरफ्तार

भोपाल: गोविंदपुरा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img