Wednesday, September 2, 2026
23.1 C
Bhopal

भोपाल में बच्चे के झूले से पिता ने लगाया फंदा,मौत

भोपाल के ऐशबाग में रहने वाले युवक ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बेटे के लिए बनाए साड़ी के झूले से उसने फंदा तैयार किया था। इससे पहले उसने पत्नी के साथ बैठकर खाना खाया। पत्नी को चाय बनाने के लिए कहा, पत्नी चाय बनाने गई, इसी बीच सुसाइड कर लिया। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक आकाश गजानंद (29) निवासी गली नंबर चार ऐशबाग मजदूरी करता था। शुक्रवार रात करीब दस बजे घर लौटा था। देर रात पत्नी से खाना देने के लिए कहा। पत्नी से साथ बैठकर खाने के लिए कहा। पत्नी के साथ खाना खाया फिर पत्नी को चाय बनाने के लिए कहा। पत्नी चाय बनाने के लिए गई। इसी बीच डेढ़ साल की बेटी के लिए बने साड़ी के झूले से फांसी का फंदा बनाया और सुसाइड कर लिया।

पत्नी चाय लेकर पहुंची तो पति का शव फंदे पर झूलता हुआ देखा। पड़ोसियों की मदद से बॉडी को उतारा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव पीएम के बाद शनिवार की दोपहर को परिजनों को सौंप दिया है।

Hot this week

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

Topics

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img