Wednesday, September 2, 2026
25.1 C
Bhopal

बेटी से मांगे 20 लाख, तीन पर एफआईआर

जूनी इंदौर में रहने वाली जया की शिकायत पर पुलिस ने राजस्थान में रहने वाले उसके पति अमित राजदेव, सास निशा और ससुर नारायण पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। जया ने बताया कि जनवरी 2022 में उसकी शादी उदयपुर राजस्थान में हुई। जहां पति और सास-ससुर ने ना केवल उसको दहेज के लिए परेशान किया। बल्कि उनकी लापरवाही से उसका बच्चा भी गिर गया। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।

पुलिस के मुताबिक शादी के बाद जया से ससुराल में पति अमित और अन्य लोग गलत व्यवहार करने लगे। शादी में 11 लाख नकदी देने और करीब 25 लाख खर्च करने के बाद भी सभी की मांग दहेज को लेकर रहती। मामा जब पहली होली पर मिलने आए तो उनके साथ भाई भी था।

ससुर नारायण को इस दौरान शगुन का 11 हजार का लिफाफा दिया। वही पति अमित को 5 हजार का लिफाफा दिया। इस बात को लेकर पति अमित ने विवाद करते हुए कहा कि कम से कम उसे 51 हजार रुपए देना चाहिए थे। पत्नी के साथ अप्रैल 2022 में वह इंदौर आया तो उनका व्यवहार ठीक नहीं रहा। उसने यहां दहेज की बात को लेकर तानाकशी की और दो दिन बाद ही उदयपुर चला गया।

कुछ दिन बाद त्योहार खत्म कर जया भी उदयपुर चली गई, लेकिन दहेज को लेकर विवाद बढ़ते गए। जनवरी 2024 में जब जया गर्भवती हुई तो उससे वजनदार काम कराया जाने लगा। घर के नीचे गोदाम में गाड़ी में कई बार माल लोड करने के लिए जया ने वजन उठाया तो उसकी तबीयत बिगड़ी। फरवरी में डॉक्टरों ने अस्पताल में भर्ती करने की बात कही। लेकिन सास ससुर ने भर्ती ना करते हुए दर्द कम करने का इंजेक्शन देने की बात कही।

मार्च 2024 में सास ने विवाद किया। सारे जेवर अपने पास रखे और घर से निकाल दिया। भाई उदयपुर गया तो उन्होंने विवाद किया। इसके बाद भाई के साथ इंदौर आना पड़ा। मार्च के आखिरी दिनों में जब पेट में दर्द बढ़ा तो दो अस्पतालों में उपचार चला।

पति अमित से माता पिता ने बात की तो बड़ी मुश्किल से इंदौर पहुंचा। यहां इंदौर के सुदामा नगर स्थित एक अस्पताल में प्री मेच्योर बच्चा मृत हुआ। इसके बाद भी पति अमित ने विवाद बंद नहीं किए। सास निशा ने साफ कहा कि जब तक 20 लाख की व्यवस्था नहीं होगी तो ससुराल में जया को नहीं आने देंगे।

इसके बाद से ही जया मायके में रह रही है। जया ने बताया कि ससुराल वालों ने अमित की शैक्षणिक योग्यता को छिपाकर उसके साथ शादी करवाई। इस मामले में जया ने पुलिस में लिखित शिकायत की। जिस पर गुरुवार को पुलिस ने उदयपुर में रहने वाले सभी लोगों पर एफआईआर की है।

Hot this week

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

Topics

गाडरवारा में कृषि पंपों की केबल चोरी से किसान परेशान, थाने में सौंपा ज्ञापन

​गाडरवारा (नरसिंहपुर)। क्षेत्र में लगातार हो रही कृषि पंपों...

कोहेफिजा में कैफे और दुकानें सील, सीएम हाउस जा रहे व्यापारियों पर पुलिस का बल प्रयोग

​भोपाल शहर के रिहायशी इलाकों में कमर्शियल गतिविधियों के खिलाफ...

मंदसौर: गैस कटर से एटीएम काटकर 6.50 लाख की चोरी

​भानपुरा रोड की घटना मंदसौर के भानपुरा रोड पर स्थित...

भोपाल में फर्जी IPS बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

भोपाल के एमपी नगर इलाके में खुद को IPS...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img