Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

दो मंजिला इमारत से गिरने पर मजदूर की मौत

अयोध्या नगर इलाके में निर्माणाधीन इमारत से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। घटना शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे की है, जब वह बिना किसी सेफ्टी इक्विपमेंट के दो मंजिला इमारत पर काम कर रहा था। परिजनों ने ठेकेदारों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

मृतक के भाई मोहम्मद जावेद ने बताया कि राजू मंसूरी वृंदावन में एक निर्माण स्थल पर काम कर रहा था। ठेकेदार जहांगीर अंसारी और अली अंसारी ने उसे बिना किसी सेफ्टी इक्विपमेंट के दो मंजिल पर चढ़ा दिया, जहां से वह गिर गया।

घटना के बाद शाम करीब 3 बजे उसके शव को घर छोड़ दिया गया। जावेद ने आरोप लगाया कि पुलिस उनकी शिकायत पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है और उन्हें अयोध्या थाने से पिपलानी थाने और अस्पतालों के चक्कर लगवाए जा रहे हैं।

जावेद की नौकरी के लिए दुबई जाने की थी तैयारी

जावेद ने बताया कि उनकी दुबई में नौकरी लगी थी और वे 26 मई को वहां रवाना होने वाले थे, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर दिया। उन्होंने मांग की कि ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और मृतक के परिवार को मुआवजा दिया जाए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

पुलिस के मुताबिक, मौत का कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद साफ होगा। शव को जांच के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि ठेकेदारों की लापरवाही से ही यह हादसा हुआ और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद भी कुछ कह पाना संभव होगा।

Hot this week

अशोका गार्डन: सेमरा में घर के अंदर फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय युवक का शव

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के सेमरा इलाके...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...

Topics

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img