Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

शादी का झांसा देकर ब्यूटीशियन से दुष्कर्म

भोपाल के हबीबगंज इलाके में एक युवती को प्यार और शादी के झूठे वादों में फंसाकर दो साल तक उसका शारीरिक और मानसिक शोषण की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 22 वर्षीय ब्यूटीशियन, एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है, उसने बताया कि साल 2022 में उसकी मुलाकात रौनक सिंह उर्फ राजू ठाकुर से हुई थी। दोस्ती की शुरुआत जल्दी ही प्यार में बदल गई, लेकिन यह रिश्ता एकतरफा साबित हुआ।

आरोप है कि रौनक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब-जब युवती शादी की बात करती, वह बात को टालता रहा। हद तो तब हो गई जब दो दिन पहले, फिर से शादी की बात की, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और मौके से फरार हो गया। जिसके बाद युवती ने पुलिस स्टेशन का रुख किया और पूरी आपबीती बताई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img