Wednesday, September 2, 2026
24.1 C
Bhopal

MANIT में छात्रों की तबीयत बिगड़ी

भोपाल के मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह छात्रों को परोसे गए भोजन के बाद दर्जनों छात्रों की तबीयत बिगड़ गई। छात्रों को उल्टी, पेट दर्द और सिर दर्द जैसे लक्षण हुए, जिसके चलते कई को शारदा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। प्रभावित छात्रों में अधिकांश प्रथम वर्ष के बताए जा रहे हैं।

छात्र संगठनों का आरोप है कि हॉस्टल के भोजन की गुणवत्ता लंबे समय से खराब रही है और इस संबंध में प्रशासन को कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

उधर, MANIT प्रशासन का कहना है कि सिर्फ 15 छात्रों ने स्वास्थ्य संबंधी शिकायत की थी, जिन्हें रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार दिया, जबकि कुछ को अस्पताल रेफर किया गया।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार, रविवार सुबह से शाम तक 20 से अधिक छात्र इलाज के लिए पहुंचे। डॉक्टरों का मानना है कि मामला फूड प्वाइजनिंग का हो सकता है। फिलहाल छात्रों की स्थिति स्थिर है।

Hot this week

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

Topics

डेढ़ करोड़ के साइबर फ्रॉड में इंदौर का म्यूल अकाउंट होल्डर गिरफ्तार

​इंदौर साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मैट्रिक्स'...

एमबीबीएस छात्र का ऑटो में छूटा बैग, पुलिस ने खोज निकाला

​भोपाल रामकृष्ण मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एनरोलमेंट...

रायसेन जिला जेल में खूनी संघर्ष: कैदी ने प्रहरी को मारी गोली, एम्स रेफर

​रायसेन जिला जेल के भीतर एक सनसनीखेज वारदात सामने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img