Thursday, November 5, 2026
23.7 C
Bhopal

भोपाल में कुत्ते के काटने से मजदूर की मौत

भोपाल के कोहेफिजा इलाके में शनिवार को एक 32 वर्षीय मजदूर की रेबीज से मौत हो गई। मृतक की पहचान बबलू राणा के रूप में हुई है, जो मूलतः सागर का रहने वाला था और वर्तमान में सिंगारचोली ब्रिज के नीचे एक झुग्गी में रह रहा था। वह पिछले एक महीने से रेबीज के लक्षणों से जूझ रहा था।

सूत्रों के अनुसार, एक माह पहले बबलू को कुत्ते ने काटा था, लेकिन उसने इलाज नहीं कराया। हालात बिगड़ने पर 11 अप्रैल को साथ में रहने वाली महिला सुनीता ने उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां जांच में वह रेबीज पॉजिटिव निकला।

लेकिन 12 अप्रैल की दोपहर बबलू अस्पताल से इलाज अधूरा छोड़कर भाग निकला। रास्ते में उसने खाना खाया और फिर झुग्गी में लौट आया। वहां कुछ देर बाद उसकी उल्टियां शुरू हुईं और शाम करीब 4 बजे उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद सुनीता और उसके दो छोटे बच्चे शव के पास घंटों बैठे रहे। बाद में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजनों को सौंप दिया।

पानी से डर और अजीब आवाजें निकालने के थे लक्षण

णइलाज से पहले बबलू में रेबीज के सामान्य लक्षण जैसे जल का भय (हाइड्रोफोबिया) और अस्वाभाविक आवाजें निकालना शुरू हो गया था, लेकिन समय रहते उसने टीकाकरण नहीं कराया, जिससे उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

Hot this week

120 रुपए के पार्सल के पैसे मांगे तो डिलीवरी बॉय को पीटा, जेब से दो हजार रुपए भी गायब

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कमलागंज इलाके...

दीपावली से पहले एक्शन: एमपी में 10 दिन में 73 लाख के अवैध पटाखे और कार्बाइड गन जब्त

भोपाल: दीपावली पर प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों...

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

80 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

​मुरैना: चंबल के आतंक और 80 हजार रुपये के इनामी...

Topics

दीपावली से पहले एक्शन: एमपी में 10 दिन में 73 लाख के अवैध पटाखे और कार्बाइड गन जब्त

भोपाल: दीपावली पर प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों...

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img