Thursday, November 5, 2026
19.9 C
Bhopal

बाबा रामदेव के शरबत बयान के खिलाफ शिकायत

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ भोपाल के टीटी नगर थाने में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बाबा रामदेव ने अपने उत्पादों के प्रचार के दौरान ऐसी टिप्पणी की है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

बता दें कि बाबा रामदेव ने हाल ही में अपने एक शरबत के प्रचार के लिए देश के एक प्रतिष्ठित शरबत ब्रांड पर यह कहते हुए टिप्पणी की थी कि उस ब्रांड को खरीदने से देश में मदरसे बनेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा “जिसने यह बयान दिया है, मौजूदा कानून के तहत उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। मैं एक सप्ताह तक इंतजार करूंगा, यदि कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट का दरवाजा खटखटाऊंगा।”

इस मामले पर अतिरिक्त डीसीपी रश्मि अग्रवाल दुबे ने पुष्टि करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह लिखित शिकायत की है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

120 रुपए के पार्सल के पैसे मांगे तो डिलीवरी बॉय को पीटा, जेब से दो हजार रुपए भी गायब

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कमलागंज इलाके...

दीपावली से पहले एक्शन: एमपी में 10 दिन में 73 लाख के अवैध पटाखे और कार्बाइड गन जब्त

भोपाल: दीपावली पर प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों...

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

80 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

​मुरैना: चंबल के आतंक और 80 हजार रुपये के इनामी...

Topics

दीपावली से पहले एक्शन: एमपी में 10 दिन में 73 लाख के अवैध पटाखे और कार्बाइड गन जब्त

भोपाल: दीपावली पर प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों...

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img