Thursday, September 3, 2026
22.1 C
Bhopal

CI चौराहे से बंसल हॉस्पिटल तक लगेंगे सिग्नल

भोपाल के कोलार रोड स्थित सीआई चौराहा से बंसल हॉस्पिटल के बीच ट्रैफिक सिग्नल भी लगेंगे। विधायक रामेश्वर शर्मा ने मंगलवार सुबह सड़क का निरीक्षण कर अफसरों को यह निर्देश दिए। विधायक कोलार की निर्माणाधीन सड़कों को देखने पहुंचे थे। उन्होंने बंजारी स्थित स्टेडियम भी देखा।

विधायक शर्मा ने सीआई चौराहे से बंसल हॉस्पिटल अस्पताल तक बन रहे फोरलेन ‘अवध मार्ग’ का प्रशासनिक अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रीट लाइट, ड्रेनेज सहित कनेक्टिंग रोड के निर्माण संबंधी निर्देश दिए। विधायक ने केरवा डेम से सेमरी तक बनने वाले फोरलेन सड़क निर्माण कार्य एवं बंजारी के इनडोर स्टेडियम का भी निरीक्षण किया।

40 करोड़ में बन रही सड़क

बता दें कि बंसल हॉस्पिटल तिराहे से कोलार रोड स्थित सीआई चौराहे तक पीडब्ल्यूडी 5 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 40 करोड़ रुपए से कर रहा है। दानिश चौराहा और सीआई चौराहे के पास कुछ काम बचा है, जिसे विधायक ने पूरा करने को कहा।

यह भी निर्देश दिए

  • स्ट्रीट लाइट का कार्य जल्द शुरू किया जाए।
  • सड़क के साथ ड्रेनेज की व्यवस्था सुदृढ़ हो।
  • कनेक्टिंग रोड का निर्माण भी गति लाने के निर्देश दिए।
  • विराशा हाईट-अग्रसेन चौक पर ट्रैफिक सिग्नल लगाए जाए।
  • विराशा हाइट कालीबाड़ी मंदिर के पास कलियासोत नदी पर इसी मार्ग पर बनने वाले पुल को लेकर भी निर्देश दिए।
  • केरवा डेम से सेमरी तक बनने वाले फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाना है
  • बंजारी में बन रहे मुखर्जी स्टेडियम को देकर विभिन निर्देश दिए।
  • विधायक ने कहा- सड़कों को बेहतर बना रहे विधायक शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की प्रगति में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। यह अवध मार्ग मुखर्जी नगर कोलार के यातायात की सुगमता को और अधिक बेहतर कर रहा है। मुखर्जी नगर कोलार के प्रत्येक क्षेत्र को फोरलेन अथवा सिक्स लेन से जोड़ा जाए।
  • केरवा डेम से सेमरी तक बनने वाली फोरलेन सड़क अपने निर्माण के बाद नागरिक सुविधा को और सुगम बनाएगी। साथ ही क्षेत्र की प्रगति से नागरिक प्रगति के अवसरों की उपलब्धता भी सुनिश्चित करेगी।

Hot this week

Topics

160 रु. का बोनस देकर 12 लाख की ठगी

​भोपाल (बागसेवनिया) साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टो निवेश...

बहन से झगड़े के बाद 9वीं के छात्र ने दी जान

​भोपाल: टीटी नगर इलाके की बंगाली कॉलोनी में टीवी...

गला रेतकर युवक की हत्या, पत्नी फरार

​रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र के बोरदा गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img