Thursday, September 3, 2026
22.1 C
Bhopal

बोलेरो से हो रही थी शराब की तस्करी

इंदौर के कनाडिया थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस ने शराब तस्करी करते हुए 6 आरोपियों को पकड़ा। आरोपी बोलेरो वाहन में शराब की पेटियां भरकर तस्करी के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने वाहन का पीछा कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। बोलेरो से करीब 40 पेटी अवैध शराब बरामद की गई है।

डीसीपी जोन-2 अभिनव विश्वकर्मा के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए कनाडिया थाना पुलिस की टीम ने बायपास स्थित फोनिक्स टाउनशिप के पास एक बोलेरो (MP09WL7588) को रोका। पुलिस को देखते ही आरोपी बोलेरो तेज गति से भगा ले गए, लेकिन जल्दबाजी में वाहन सड़क से नीचे उतर गया।

जांच के दौरान बोलेरो में शराब की बड़ी खेप मिलने पर आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने शराब को अवैध रूप से ले जाने की बात कबूली। गिरफ्तार आरोपियों में बंटी जायसवाल, गौरव इंगले, बनवारी गुर्जर, रोहित सूर्यवंशी, चंद्रभान चौहान और हेमंत बुंदेला शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाना था। इस पूरे मामले में आबकारी विभाग को भी सूचना दी गई है।

Hot this week

Topics

160 रु. का बोनस देकर 12 लाख की ठगी

​भोपाल (बागसेवनिया) साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टो निवेश...

बहन से झगड़े के बाद 9वीं के छात्र ने दी जान

​भोपाल: टीटी नगर इलाके की बंगाली कॉलोनी में टीवी...

गला रेतकर युवक की हत्या, पत्नी फरार

​रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र के बोरदा गांव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img