Wednesday, April 22, 2026
29.1 C
Bhopal

MP में वन पुनर्स्थापन पर दो दिवसीय कार्यशाला:केंद्रीय मंत्री और CM करेंगे शुभारंभ

मध्यप्रदेश के आदिवासी इलाकों में वन पुनर्स्थापन, जलवायु परिवर्तन और समुदाय-आधारित आजीविका जैसे विषयों पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला 18 अप्रैल से शुरू होगी। राजधानी के नरोन्हा प्रशासन अकादमी में होने वाली कार्यशाला के शुभारंभ सत्र की अध्यक्षता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे। इस दौरान केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव सत्र में मुख्य वक्तव्य देंगे।

राष्ट्रीय कार्यशाला के विभिन्न सत्रों में वन संरक्षण की वर्तमान कानूनी व्यवस्थाएं, उनकी सीमाएं और समाधान, जैव विविधता संशोधन अधिनियम-2023, सामुदायिक वन अधिकार, पारंपरिक ज्ञान का दस्तावेजीकरण और वन पुनर्स्थापन जैसे मुद्दों पर विस्तृत चर्चा होगी। बैंगलुरू से आ रहे प्रो. रमेश विशेषज्ञ वक्तव्य भी देंगे।

कार्यशाला में डॉ. योगेश गोखले, डॉ. राजेन्द्र दहातोंडे आदि वक्ता विभिन्न सत्रों को संबोधित करेंगे। इसके पहले प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह स्वागत उद्बोधन देंगे। दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला की रूपरेखा डॉ. राहुल मूंगीकर प्रस्तुत करेंगे। इस अवसर पर जनजातीय समुदाय और प्राकृतिक संरक्षण पर केंद्रित ऑडियो-विजुअल प्रस्तुति भी दी जाएगी।

समापन सत्र को राज्यपाल करेंगे संबोधित

राज्यपाल मंगुभाई पटेल राष्ट्रीय कार्यशाला के समापन-सत्र में मुख्य अतिथि होंगे। पूर्व राष्ट्रीय जनजातीय आयोग अध्यक्ष हर्ष चौहान समापन वक्तव्य देंगे। कार्यशाला में वनीकरण, जलवायु संवेदनशीलता और वनवासी समुदायों की समावेशी भागीदारी पर केन्द्रित डॉक्यूमेंट्री फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण में वनों की भूमिका महत्वपूर्ण है। यह कार्यशाला वनों, जैव विविधता, प्राकृतिक संसाधनों और जनजातीय आजीविका को केंद्र में रखते हुए एक सतत और न्यायसंगत विकास की दिशा में अच्छा कदम बताई जा रही है।

Hot this week

प्लॉट दिलाने के नाम पर किसान से 9 लाख की ठगी, प्रॉपर्टी डीलर और विक्रेता पर FIR

​भोपाल | राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक...

ढाबे की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दी दबिश; संचालक गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

शादी के मंडप में घुसे दबंग, जमकर मारपीट; बुजुर्गों समेत 6 घायल

​इंदौर। शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम...

नर्सिंग छात्रा से AIIMS में नौकरी के नाम पर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में एम्स (AIIMS) में नौकरी दिलाने के...

Topics

ढाबे की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दी दबिश; संचालक गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

शादी के मंडप में घुसे दबंग, जमकर मारपीट; बुजुर्गों समेत 6 घायल

​इंदौर। शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम...

नर्सिंग छात्रा से AIIMS में नौकरी के नाम पर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में एम्स (AIIMS) में नौकरी दिलाने के...

रिजल्ट बिगड़ने से दुखी छात्रा ने दी जान, शिवाजी नगर की घटना

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में रहने...

पुलिस की घेराबंदी तोड़ शराब तस्कर फरार, कार समेत सवा सौ लीटर शराब जप्त

​बैरसिया (भोपाल) | क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img