Thursday, September 3, 2026
22.1 C
Bhopal

70 साल की बुजुर्ग महिला के साथ ठगी

इंदौर के मल्हारगंज क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला के साथ ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला सहित दो युवकों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। यह घटना करीब 10 दिन पुरानी है, लेकिन पीड़िता ने डर के चलते किसी से इसका जिक्र नहीं किया। बाद में जब परिचितों को जानकारी दी गई तो सोमवार को महिला थाने पहुंची, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस को शक है कि यह वारदात उसी ठग गैंग की हो सकती है, जिसने कुछ दिन पहले भंवरकुआं क्षेत्र में भी एक बुजुर्ग महिला को ठगा था। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

थैली में नोट दिखाकर भरोसा जीता, फिर उतरवा लिए गहने

पीड़िता विद्या जैन, जो महंत कॉम्प्लेक्स, मल्हारगंज में रहती हैं, ने बताया कि वह मारवाड़ी जैन मंदिर के पास किताबें बेचने का काम करती हैं। 4 अप्रैल की रात वह पैदल अपने घर लौट रही थीं, तभी छीपा बाखल के पास लड्‌ढा किराना दुकान के सामने एक महिला और दो युवक उनके पास पहुंचे। उन्होंने एक थैली में नोटों की गड्डी दिखाते हुए कहा कि उनके पास कुछ पैसे हैं, जिन्हें गिनवा देना है।

उन्होंने यह भी कहा कि इन रुपयों में से कुछ हिस्सा महिला को भी देंगे। तीनों ने बुजुर्ग महिला को एक ओटले पर बैठाकर पैसे गिनवाने का नाटक किया। उस दौरान महिला आरोपी ने कहा कि वह इसमें अपना मंगलसूत्र डाल रही है, आप भी अपने कान के टॉप्स और अन्य गहने रख दीजिए, बाद में सब मिलकर रुपए बांट लेंगे।

गठान में निकले पत्थर और कागज़ के टुकड़े

ठगों ने महिला से गहने उतरवा लिए और रुपए की गड्डी बताकर थैली में रख दी। फिर नाश्ता करने का बहाना बनाकर वहां से चले गए। जब बुजुर्ग महिला ने थैली खोली तो उसमें पत्थर और कागज के टुकड़े निकले। महिला इस घटना से डर गईं और कुछ दिन तक चुप रहीं। बाद में जब उन्होंने अपनी बिल्डिंग के अध्यक्ष को घटना बताई, तब उन्हें थाने जाकर रिपोर्ट करने की सलाह दी गई।

मल्हारगंज पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस को संदेह है कि यह वारदात उसी गिरोह की हो सकती है जो भंवरकुआं क्षेत्र में भी ऐसी ही ठगी कर चुका है। पुलिस अब घटनास्थल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Hot this week

Topics

160 रु. का बोनस देकर 12 लाख की ठगी

​भोपाल (बागसेवनिया) साइबर ठगों ने ऑनलाइन टास्क और क्रिप्टो निवेश...

बहन से झगड़े के बाद 9वीं के छात्र ने दी जान

​भोपाल: टीटी नगर इलाके की बंगाली कॉलोनी में टीवी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img