Wednesday, April 22, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल में 10 घरों में करंट फैला, युवक की मौत

भोपाल के शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के संजय नगर में मंगलवार सुबह 7 बजे बिजली विभाग के डीपी में शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे करीब 10 से ज्यादा घरों में करंट फैल गया। इस दौरान सतीश ककोटे (25) नाम के युवक की करंट लगने से मौत हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी गुस्सा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहली बार ऐसी घटना नहीं हुई है। इससे पहले भी कई बार घरों में करंट फैलने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन बिजली विभाग की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

घर से निकल रहा था, दरवाजा छूने पर करंट भाई रामू ककोटे ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे जब सतीश अपने घर से बाहर निकल रहा था। उसने दरवाजा पकड़ा तो जोरदार करंट लगा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सतीश के घर के टीवी, पंखे और कूलर भी जल गए। कई अन्य घरों में भी इसी तरह का नुकसान हुआ है।

शाहजहांनाबाद थाना प्रभारी यूपीएस चौहान ने बताया कि घटना डीपी में फॉल्ट के कारण हुई है। सतीश के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों ने गिनाए पुराने हादसे इलाके के शफीक रहमान ने बताया कि इससे पहले भी चार बार ऐसे ही हादसे हो चुके हैं। कई बार शिकायत के बाद भी केवल दिखावटी मरम्मत होती है। इससे पहले कई बार खंबे से करंट लगकर गाय, भैंस और बकरी भी मार चुकी हैं।

इसके अलावा मोहम्मद इरशाद ने भी बताया कि उनके घर समेत करीब पांच-छह घरों में टीवी, फ्रिज और पंखे खराब हो गए हैं।

बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप वार्ड-11 के पूर्व पार्षद मेवालाल केनर्जी ने कहा कि घटना की पूरी जिम्मेदारी एमपीईबी की है। क्षेत्र में हमेशा डीपी में आग लगती रहती है। कई बार सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत दर्ज करवाई गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। अधिकारियों की लापरवाही से एक युवक की जान चली गई, ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

Hot this week

प्लॉट दिलाने के नाम पर किसान से 9 लाख की ठगी, प्रॉपर्टी डीलर और विक्रेता पर FIR

​भोपाल | राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक...

ढाबे की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दी दबिश; संचालक गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

शादी के मंडप में घुसे दबंग, जमकर मारपीट; बुजुर्गों समेत 6 घायल

​इंदौर। शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम...

नर्सिंग छात्रा से AIIMS में नौकरी के नाम पर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में एम्स (AIIMS) में नौकरी दिलाने के...

Topics

ढाबे की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दी दबिश; संचालक गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

शादी के मंडप में घुसे दबंग, जमकर मारपीट; बुजुर्गों समेत 6 घायल

​इंदौर। शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम...

नर्सिंग छात्रा से AIIMS में नौकरी के नाम पर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में एम्स (AIIMS) में नौकरी दिलाने के...

रिजल्ट बिगड़ने से दुखी छात्रा ने दी जान, शिवाजी नगर की घटना

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में रहने...

पुलिस की घेराबंदी तोड़ शराब तस्कर फरार, कार समेत सवा सौ लीटर शराब जप्त

​बैरसिया (भोपाल) | क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img