Thursday, April 23, 2026
35.8 C
Bhopal

इंडिगो की फ्लाइट से बिना सामान के भोपाल पहुंचे यात्री

दिल्ली से भोपाल आने वाली इंडिगो की फ्लाइट E6-2172 से मंगलवार को यात्री बिना सामान के भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे। यात्रियों का सामान दिल्ली से भोपाल नहीं पहुंचा है।

यह फ्लाइट दिल्ली से शाम 4:45 बजे रवाना हुई थी और करीब 5:55 बजे भोपाल पहुंची। यात्रियों को फ्लाइट में लगभग एक घंटे की देरी का सामना करना पड़ा, लेकिन असली परेशानी तब शुरू हुई जब उन्हें एयरपोर्ट पर पता चला कि उनका सामान दिल्ली में ही छूट गया है।

करीब 15 पैसेंजर्स ऐसे हैं। जिनका सामान दिल्ली एयरपोर्ट पर रह गया है। एयरलाइन द्वारा बताया गया कि यह समस्या दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल पर चल रहे कंस्ट्रक्शन कार्य के कारण हुई है। इस कारण कुछ फ्लाइट्स के संचालन में दिक्कत आई और सामान को समय पर लोड नहीं किया जा सका।

भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने बताया कि “करीब 10 से 15 यात्रियों का सामान छूटा है, जिसे जल्द ही मंगाया जा रहा है। चूंकि दिल्ली एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य चल रहा है, इसलिए रात की कुछ फ्लाइट्स भी कैंसिल कर दी गई है, जिससे सामान देर से आएगा।

इंडिगो ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि उनका सामान देर रात या अगले दिन सुबह तक भोपाल पहुंचा दिया जाएगा। हालांकि, इस लापरवाही से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा, और एयरलाइन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Hot this week

प्लॉट दिलाने के नाम पर किसान से 9 लाख की ठगी, प्रॉपर्टी डीलर और विक्रेता पर FIR

​भोपाल | राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक...

ढाबे की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दी दबिश; संचालक गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

शादी के मंडप में घुसे दबंग, जमकर मारपीट; बुजुर्गों समेत 6 घायल

​इंदौर। शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम...

नर्सिंग छात्रा से AIIMS में नौकरी के नाम पर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में एम्स (AIIMS) में नौकरी दिलाने के...

Topics

ढाबे की आड़ में बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने दी दबिश; संचालक गिरफ्तार

​इंदौर। शहर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में पुलिस ने...

शादी के मंडप में घुसे दबंग, जमकर मारपीट; बुजुर्गों समेत 6 घायल

​इंदौर। शहर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के ग्राम...

नर्सिंग छात्रा से AIIMS में नौकरी के नाम पर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल। राजधानी में एम्स (AIIMS) में नौकरी दिलाने के...

रिजल्ट बिगड़ने से दुखी छात्रा ने दी जान, शिवाजी नगर की घटना

​भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर में रहने...

पुलिस की घेराबंदी तोड़ शराब तस्कर फरार, कार समेत सवा सौ लीटर शराब जप्त

​बैरसिया (भोपाल) | क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img