Friday, September 4, 2026
22.1 C
Bhopal

अशोका गार्डन में गुंडों के बीच आपसी विवाद

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित परिहार चौराहे पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात गुंडों के बीच आपसी रंजिश को लेकर जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, बबलू उर्फ रफीक अपने भाई नफीस के साथ परिहार चौराहे पर पहुंचा था। वहां पहले से वहां मौजूद मोगली उर्फ अयान से उनकी पुरानी रंजिश थी। किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इसी दौरान अयान ने बबलू पर चाकू से वार कर दिया, जिससे बबलू के गाल पर गंभीर चोट आई।

घायल बबलू का इलाज अस्पताल में जारी है। इस हमले में उसका भाई नफीस भी घायल हुआ है। पुलिस का कहना है कि घटना के समय सभी आरोपी और घायल नशे की हालत में थे। सभी लोग थाने की गुंडा लिस्ट में शामिल हैं। यह विवाद पास की एक कलारी (शराब दुकान) के पास हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

मेट्रो निर्माण: सड़क पर मिट्टी फैलाने पर 10 हजार का जुर्माना

​मेट्रो निर्माण के दौरान सड़क पर मिट्टी फैलाकर कीचड़...

Topics

मेट्रो निर्माण: सड़क पर मिट्टी फैलाने पर 10 हजार का जुर्माना

​मेट्रो निर्माण के दौरान सड़क पर मिट्टी फैलाकर कीचड़...

ऑटो-बाइक भिड़ंत के बाद सड़क पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट

​भोपाल। शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित 80...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img