Thursday, November 5, 2026
19.9 C
Bhopal

महाबली नगर में कार और बेट्री ऑटो की जोरदार टक्कर

कोलार क्षेत्र के महाबली नगर में सोमवार-मंगलवार की दरम्यानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रात करीब 1 बजे बैट्री ऑटो और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो चालक ओम प्रकाश जुगिया (उम्र 35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार बीमा कुंज की ओर से आ रही थी, जबकि ओम प्रकाश का बैट्री ऑटो सर्वधर्म की ओर से आ रहा था। वह क्रॉसिंग पर मुड़ रहा था। तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई।

हादसे के वक्त ऑटो में ओम प्रकाश के साथ उनके दो परिजन भी सवार थे, जो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसआई सुनील त्रिपाठी ने जानकारी दी कि ओम प्रकाश के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच में जुटी है।

Hot this week

120 रुपए के पार्सल के पैसे मांगे तो डिलीवरी बॉय को पीटा, जेब से दो हजार रुपए भी गायब

शिवपुरी: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कमलागंज इलाके...

दीपावली से पहले एक्शन: एमपी में 10 दिन में 73 लाख के अवैध पटाखे और कार्बाइड गन जब्त

भोपाल: दीपावली पर प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों...

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...

80 हजार का इनामी डकैत कल्ली गुर्जर एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

​मुरैना: चंबल के आतंक और 80 हजार रुपये के इनामी...

Topics

दीपावली से पहले एक्शन: एमपी में 10 दिन में 73 लाख के अवैध पटाखे और कार्बाइड गन जब्त

भोपाल: दीपावली पर प्रतिबंधित कार्बाइड गन और अवैध पटाखों...

कपास के खेत में हो रही थी गांजे की अवैध खेती, 97 पौधे जब्त; एक गिरफ्तार

​खरगोन: जिले के बेड़िया थाना क्षेत्र के पिपरीखेड़ी (दांगी फालिया)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img