Saturday, September 5, 2026
22.1 C
Bhopal

मोबाइल शॉप संचालक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

ग्वालियर में शादी का झांसा देकर नाबालिग से मोबाइल शॉप संचालक ने दुष्कर्म किया है। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है। वारदात का खुलासा उस समय हुआ, जब आरोपी पर शादी का दबाव बनाया गया तो वह अपने वादे से मुकर गया। धोखे और दुष्कर्म की शिकार पीड़ित नाबालिग थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ कर रही है।

शादी का झांसा देकर नाबालिग से किया रेप

महाराजपुरा थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 साल की लड़की ने शिकायत की है कि तीन साल पहले उसकी मुलाकात जितेन्द्र शर्मा से हुई थी। जितेन्द्र की मोबाइल शॉप है। मुलाकात दोस्ती में बदल गई और शादी का वादा कर आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद भी आरोपी उसके साथ गलत काम करता रहा। बीते रोज पीड़िता ने शादी का दबाव बनाया तो वह अपने वादे से मुकर गया। घटना की जानकारी पीड़िता ने परिजन को दी। इसके बाद वह थाने पहुंची और मामले की शिकायत की।

पुलिस ने राम नगर से आरोपी को पकड़ा

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में एसआई रश्मि सिंह, आरक्षक भीकम, ध्रुव, गोविंद और गिर्राज को रवाना किया। पुलिस जब उसकी दुकान पर पहुंची तो पता चला कि मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही वह दुकान बंद कर भाग गया है। यह जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसकी तलाश की, तो पता चला कि वह इस समय रामनगर में है। इसके बाद पुलिस रामनगर पहुंची और उसे पकड़ लिया।

पहले भी मामले दर्ज करा चुकी है नाबालिग

पड़ताल में पता चला है कि नाबालिग ने पहले भी मामले दर्ज कराए हैं और कुछ मामले अभी न्यायालय में विचाराधीन हैं। एडिशनल एसपी कृष्णा लालचंदानी ने बताया कि नाबालिग की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। जिस युवक पर आरोप लगाया है। उसे भी पकड़ लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

Hot this week

मेट्रो निर्माण: सड़क पर मिट्टी फैलाने पर 10 हजार का जुर्माना

​मेट्रो निर्माण के दौरान सड़क पर मिट्टी फैलाकर कीचड़...

Topics

मेट्रो निर्माण: सड़क पर मिट्टी फैलाने पर 10 हजार का जुर्माना

​मेट्रो निर्माण के दौरान सड़क पर मिट्टी फैलाकर कीचड़...

ऑटो-बाइक भिड़ंत के बाद सड़क पर बवाल, दोनों पक्षों में मारपीट

​भोपाल। शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र स्थित 80...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img