कोलार के हिनौतिया आलम के एक खेत में गुरुवार की दोपहर को महिला की जली हुई लाश मिली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतका की शिनाख्त फिलहाल नहीं हो सकी है।
पुलिस का अनुमान है कि हत्या के बाद पहचान मिटाने की नीयत से शव को जलाया गया है। बॉडी की तस्वीरें आस-पास के जिलों की पुलिस को भी भेजी गई है। पुलिस मृतका की शिनाख्ती के प्रयास कर रही है।
एडिशनल डीसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने खेत में शव देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने के बाद बॉडी को कब्जे में लिया। शव को जला दिया गया है। हालांकि उसका चेहरा पूरी तरह से नहीं झुलसा है। मृतका की उम्र करीब 40 साल है।
एडिशनल डीसीपी ने बताया कि बॉडी की शिनाख्ती के प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने फिलहाल बॉडी की पहचान नहीं की है। अनुमान है कि हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की नीयत से इस खेत में फेंका गया है। वारदात को कहीं और अंजाम दिया गया है।




