Friday, November 6, 2026
19.1 C
Bhopal

हिंदू संगठन का दावा-भोपाल में ‘लैंड जिहाद’

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच ने लैंड जिहाद का दावा किया है। इसे लेकर टीटी नगर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा, वीवीआईपी इलाके में सरकारी भवन में दो मजारें बन गई हैं। इसे तुरंत हटाया जाना चाहिए।

इसे लेकर टीटी नगर एसडीएम अर्चना रावत शर्मा को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें कहा गया कि शासकीय आवास क्षेत्र 1250 के आवास क्रमांक-28-38 और 85-96 के आसपास दो मजारों का निर्माण अवैध रूप से कर लिया गया है। इन्हें हटवाने के लिए कार्रवाई करें। ताकि, बेशकीमती भूमि को अतिक्रमणमुक्त हो सके।

जांच में दो पुरानी मजारें मिली शुक्रवार सुबह एसडीएम रावत ने पटवारी को भेजकर जांच करवाई। उन्होंने बताया, मौके पर दो पुरानी मजार होने की बात सामने आई है, जो सरकारी बिल्डिंग में है। हालांकि, मामला कोलार एसडीएम क्षेत्र में आता है। बात करके मामला वहां पहुंचाया जाएगा। संगठन के चंद्रशेखर तिवारी को भी इसकी जानकारी दे रहे हैं।

पूरे शहर में हो जांच संस्कृति बचाओ मंच का दावा है कि ये लैंड जिहाद है। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह से तत्काल कार्रवाई करने की मांग की गई है। यदि अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।

Hot this week

डॉ. निशांत खरे बने भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन में बड़ा...

निशातपुरा पुलिस का अनूठा उपहार: धनतेरस पर 70 लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए मोबाइल

भोपाल: धनतेरस और दीपावली के पवित्र अवसर पर निशातपुरा थाना...

Topics

डॉ. निशांत खरे बने भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन में बड़ा...

पुरानी रंजिश के चलते छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

​जबलपुर / कुंडम दीपावली मनाने गांव आए एक 19 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img