Monday, September 7, 2026
25.1 C
Bhopal

आईटी पार्क में हादसा:पिता को टिफिन देने गया बेटा तीसरी मंजिल से गिरा, मौत

गांधीनगर स्थित आईटी पार्क में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे पिता को टिफिन देने गया बेटा तीसरी माले से नीचे आ गिरा। काम कर रहे मजदूर उसे अस्पताल लेकर गए। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक शिराजुद्दीन आईटी पार्क में चल रहे कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहा है। गुरुवार दोपहर शिराजुद्दीन का बेटा शमशुद्दीन (20) पिता को टिफिन देने आया था। टिफिन देकर लौटते समय वह नीचे आ गिरा। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है शमशुद्दीन को चक्कर आ गया था। पुलिस अंदाजा लगा रही है शायद ऊंचाई देखकर उसे चक्कर आए होंगे। फिलहाल मामला जांच में ले लिया है।

कूलर चालू करते समय करंट लगने से महिला की मौत

बजरिया इलाके में करंट से 40 साल की द्रोपदी की मौत हो गई। घटना के समय वह कूलर चालू कर रही थी। तभी वह करंट की चपेट में आ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। चेक करने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अशोका गार्डन क्षेत्र में शुभम कटारिया की मौत हो गई।

थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि 9 अप्रैल को हेमंत का एक्सीडेंट हुआ था। एक दिन बाद अस्पताल से छुट्टी होने के बाद वह घर आ गया था। एक दिन पहले वह बाथरूम में गिरा, जिसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Hot this week

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के 9 प्रकरण दर्ज

​भोपाल, 6 सितंबर 2026 — अवैध मदिरा के कारोबार...

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...

Topics

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...

पिपलिया मंडी में आर्य समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

​पिपलिया मंडी (मंदसौर) मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा...

सीएम मोहन यादव चार दिवसीय दुबई दौरे पर रवाना, इन्वेस्ट एमपी समिट 2027 का देंगे न्योता

​भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img