Monday, September 7, 2026
27.1 C
Bhopal

भोपाल में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन का राष्ट्रीय अधिवेशन कल

राजधानी भोपाल में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन (आई) का राष्ट्रीय अधिवेशन कल यानी 19 अप्रैल को होगा। यह अधिवेशन सुबह 10:30 बजे भोपाल के समन्वय भवन, टीटी नगर में आयोजित किया जाएगा। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से करीब 600 एलपीजी वितरक भाग लेंगे।

जिसमें तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान, बिहार, झारखंड, यूपी समेत कई राज्य शामिल हैंं। अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य वितरकों की लंबित मांगों पर मंथन करना और आंदोलन की रणनीति तैयार करना है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा बोले- महंगाई बढ़ी लेकिन कमीशन नहीं

राष्ट्रीय अध्यक्ष बीएस शर्मा ने कहा कि हम लोगों के घर पर गैस सिलेंडर पहुंचा रहे हैं। वहीं आज भी वितरकों को 40 किलोमीटर दूर तक गैस सिलेंडर पहुंचाने पर केवल 35 रुपए मिलते हैं। जो इस महंगाई में यह बहुत कम है। इसलिए हम कमीशन में वृद्धि को लेकर अपनी मांग करेंगे। वहीं तेल कंपनी अपना घाटा पूरा करने के लिए हम पर जुर्माना लगती हैं। जैसे उज्ज्वला योजना में लोग सिलेंडर महंगा होने से लकड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब इसके लिए डीलर कैसे जिम्मेदार है। वो इसकी रिकवरी डीलर से करना चाहते हैं।

तेल कंपनियां जुर्माने वसूल रहीं

उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष राय ने बताया कि उज्ज्वला योजना में हम सब डाटा फीडर थे और डाटा फीडर होने के बावजूद हम लोगों से बार-बार पैसे की वसूली की जाती थी। कहा गया कि हमने गलत कनेक्शन जारी किया। जब सॉफ्टवेयर तेल कंपनियों का था सारी व्यवस्थाएं उनकी थी हमने तो केवल फॉर्म लिया और उसमें डाटा फीड किया है।

कनेक्शन को भी उन्होंने ही जनरेट किया था। हमने तो उसको सिर्फ इंस्टॉल किया है। अब अगर इंस्टॉल होने के बाद भी वह कनेक्शन नहीं मिल रहा है या फेक है तो इसके लिए सॉफ्टवेयर जिम्मेदार है न कि हम। लेकिन हम पर 25 से 50 लाख तक का जुर्माना लगाया गया।

Hot this week

स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; मैनेजर और 7 ग्राहक गिरफ्तार

​ग्वालियर के गोविंदपुरी इलाके में चल रहे अवैध धंधे...

भोपाल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के 9 प्रकरण दर्ज

​भोपाल, 6 सितंबर 2026 — अवैध मदिरा के कारोबार...

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...

Topics

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...

ईदगाह हिल्स में धारण अधिकार पट्टे के लिए लगा कैंप, मिले 30 आवेदन

​भोपाल। शहर के ईदगाह हिल्स स्थित खसरा नंबर-20, 21...

पिपलिया मंडी में आर्य समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा

​पिपलिया मंडी (मंदसौर) मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img