Monday, September 7, 2026
28.1 C
Bhopal

इंदौर में कार से 7 लाख रुपए चोरी

इंदौर के एमजी रोड थाना क्षेत्र के सिख मोहल्ला इलाके में सोमवार शाम शाजापुर से आए किसानों के साथ चोरी की वारदात हो गई। किसान चोइथराम मंडी से आलू का पेमेंट लेकर लौट रहे थे। उन्होंने कार सड़क किनारे पार्क की और पास की दुकान से सामान लेने चले गए। जब लौटे तो कार से 7 लाख रुपए से भरा बैग गायब मिला।

शाजापुर निवासी गोविंद पाटीदार और प्रवीण पाटीदार ने एमजी रोड थाने पर एफआईआर दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार, दोनों किसान आलू बेचने चोइथराम मंडी आए थे। मंडी से पेमेंट मिलने के बाद उन्होंने रकम एक बैग में रखी और सिख मोहल्ला स्थित कुंदन ट्रेडर्स पर कुछ सामान खरीदने पहुंचे।

इसी दौरान एक ठेले वाले ने उन्हें सूचना दी कि उनकी कार से आम नीचे गिरे पड़े हैं। जब वे कार के पास पहुंचे तो गेट खुला मिला और ज़मीन पर कुछ आम पड़े थे। कार की तलाशी ली तो पता चला कि सीट पर रखा बैग गायब है।

उन्होंने आसपास के इलाके में बैग तलाशा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद किसान थाने पहुंचे और चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Hot this week

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...

हयात पैलेस होटल में फ्रेशर्स पार्टी के दौरान हंगामा, आईडी चेक करने को लेकर हुआ विवाद

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन स्थित होटल हयात पैलेस में...

Topics

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...

मल्हारगढ़ में ‘मातृ वंदना शताब्दी संकल्प परिसर’ लोकार्पित

​मल्हारगढ़ के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img