Friday, November 6, 2026
19.1 C
Bhopal

भोपाल में बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा से रेप

भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में बीएससी सेकेंड ईयर की 19 साल की छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

शिकायत के अनुसार, मुख्य आरोपी धमकी देकर पिछले दो सालों से पीड़िता के साथ जबरन संबंध बना रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरहान, जो ऐशबाग चंबल इलाके का रहने वाला है। पीड़िता को घूमने-फिरने के बहाने बाहर ले जाकर उसके साथ ज्यादती की। जब छात्रा ने विरोध किया, तो आरोपी ने उसके निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

लगातार हो रही प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने बागसेवनिया पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने यौन उत्पीड़न और धमकी देने संबंधी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Hot this week

डॉ. निशांत खरे बने भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन में बड़ा...

निशातपुरा पुलिस का अनूठा उपहार: धनतेरस पर 70 लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए मोबाइल

भोपाल: धनतेरस और दीपावली के पवित्र अवसर पर निशातपुरा थाना...

Topics

डॉ. निशांत खरे बने भाजपा प्रदेश कार्यालय प्रभारी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संगठन में बड़ा...

पुरानी रंजिश के चलते छात्र की चाकू से गोदकर हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

​जबलपुर / कुंडम दीपावली मनाने गांव आए एक 19 वर्षीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img