Monday, September 7, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल के युवक पर इंदौर में दुष्कर्म का केस

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में युवती से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और आरोपी संदीप दांगी (निवासी बैरसिया, भोपाल) एक होटल में साथ काम करते थे। दोनों की जान-पहचान दोस्ती में बदली और दो साल तक रिलेशनशिप में रहे। इस दौरान संदीप ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

युवती ने बताया कि अगस्त 2024 में इलाके के एक होटल में उन्होंने रूम बुक किया था, जहां पहली बार संबंध बने। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग जगहों पर भी उसे बुलाकर संबंध बनाए। गुरुवार को जब पीड़िता ने संदीप से शादी की बात की, तो उसने इनकार कर दिया और कहा कि वह यह सब भूल जाए। इतना ही नहीं, युवक ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना से आहत पीड़िता ने अपने परिजनों को सारी जानकारी दी। परिजनों के साथ वह रात में थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने संदीप के खिलाफ रेप और धमकी के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Hot this week

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...

हयात पैलेस होटल में फ्रेशर्स पार्टी के दौरान हंगामा, आईडी चेक करने को लेकर हुआ विवाद

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन स्थित होटल हयात पैलेस में...

Topics

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img