Saturday, November 7, 2026
22.2 C
Bhopal

जिम में किया वर्कआउट:हार्ट अटैक से मौत

जबलपुर में जिम में एक्सरसाइज कर रहे एक कारोबारी को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। ये घटना शुक्रवार सुबह करीब 7.30 बजे की है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

मृतक का नाम यतीश सिंघई (उम्र 51 वर्ष) है, जो पेशे से कारोबारी थे। यतीश रोजाना करीब एक से डेढ़ घंटे तक जिम में एक्सरसाइज करते थे। शुक्रवार सुबह वे अचानक नीचे गिर पड़े। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

वीडियो में ये नजर आ रहा.. वीडियो में दिख रहा है कि यतीश सिंघई हाथ में डंबल लिए जा रहे है। तभी कुछ परेशानी महसूस होने पर वे डंबल को नीचे रख देते है। इस दौरान उनकी चाल धीमी हो जाती है। वे थोड़ी आगे बढ़ते हैं और फिर अचानक नीचे गिर पड़ते हैं।

ये देखकर उनके ट्रेनर और बाकी लोग उनके पास पहुंचते हैं। उनकी पीठ और सीने पर मालिश करते हैं। कोई हरकत नहीं देख उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाते हैं।

अस्पताल में जरूरी जांच के बाद डॉक्टर ने यतीश को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, यतीश की मौत दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ने से हुई।

सीने में दर्द था, फिर भी एक्सरसाइज की यतीश सिंघई शहर के गोरखपुर थाना क्षेत्र स्थित गोल्ड जिम में पिछले कई महीनों से नियमित रूप से एक्सरसाइज करने आ रहे थे।

यतीश के ट्रेनर ने बताया कि सुबह जब वह जिम आए थे, उस दौरान उनको हल्का-हल्का सीने में दर्द हो रहा था, तब उन्हें आराम करने की सलाह दी गई थी। यह भी कहा था कि आज एक्सरसाइज न करें और ज्यादा वजन भी न उठाए। इसके बाद भी वह हैवी वेट से प्रेक्टिस कर रहे थे।

सिलसिलेवार तस्वीरों में देखिए पूरी घटना…

डॉक्टर बोले- हार्ट अटैक की कोई एक वजह नहीं होती कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. दिलीप तिवारी ने बताया कि हार्ट अटैक आने की कोई एक वजह नहीं होती। देर रात तक जागना और जल्दी उठना, डाइट फॉलो न करना, नशा करना जैसे कई कारण हार्ट अटैक के लिए जिम्मेदार हैं। इसके अलावा जिनको कोरोना हुआ था, उन्हें भी सावधानी की जरूरत है।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img