Monday, September 7, 2026
25.1 C
Bhopal

हनी-ट्रैप मामले में दो गिरफ्तार:युवक को बलात्कार केस में फंसाने की धमकी दी

छिंदवाड़ा में शुक्रवार को युवती (22) और राजा खत्री (27) को गिरफ्तार किया। यह अमीर और प्रभावशाली लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर मोटी रकम वसूलते थे। पैसे न देने पर बदनामी और केस करने की धमकी देते थे।

देहात थाना निरीक्षक जीएस राजपूत ने बताया कि शिकायतकर्ता दिलीप सातपुते के अनुसार आरोपियों ने उन्हें बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद उनसे 74,000 रुपए लेकर 10 लाख की मांग की। आरोपियों ने पहले फोन पर बातचीत कर युवकों को उकसाया, फिर गुप्त रूप से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया।

पुलिस ने इस मामले में धारा 308(6), 61(2), 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर दोनों पर कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजा है।

Hot this week

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक: डिप्टी कलेक्टर देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img