Monday, April 27, 2026
28.1 C
Bhopal

पत्नी के साथ देख युवक का प्राइवेट पार्ट काटा

आगर मालवा जिले के बीजा नगरी-सुसनेर मार्ग पर एक ढाबे के सामने शुक्रवार दोपहर करीब 4 बजे छह लोगों ने मिलकर 35 साल के युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

दरअसल, नाना देहरिया गांव में महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक को महिला के परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। युवक वाहन से भागा तो उसका पीछा कर महिला के पति सहित अन्य परिजनों ने पहले उसकी जमकर पिटाई की। उसके बाद प्याज काटने की छुरी से प्राइवेट पार्ट काट दिया।

गंभीर हालात में उसे सुसनेर के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे आगर के जिला अस्पताल और वहां से उज्जैन रेफर कर दिया गया। इस मामले को लेकर सुसनेर थाना पुलिस ने पति सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक, युवक घायल अवस्था में सड़क पर ही पड़ा था। वहां से गुजर रहे लोग उसे सुसनेर के सरकारी अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही सुसनेर पुलिस भी पहुंच गई। घायल युवक ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उस पर 6 लोगों ने तलवार और अन्य धारदार हथियार से हमला किया है। इसी आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। युवक को गंभीर अवस्था में आगर जिला हॉस्पिटल लाया गया, जहां पुलिस से पूछताछ में युवक ने एक महिला से नाजायज संबंध होने की बात कबूली। पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

युवक और महिला में 2 साल से अवैध संबंध थे

सीएसपी मोतीलाल कुशवाह ने बताया कि युवक के महिला से 2 साल से अवैध संबंध थे। युवक ने शुक्रवार दोपहर महिला को एक खेत में मिलने के लिए बुलाया था, जहां महिला के भाई ने उसे पकड़ लिया और पिटाई की। इसके बाद महिला के भाई ने अपने जीजा और अन्य लोगों को बुला लिया। युवक वहां से भागा, लेकिन उसे फिर पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक और महिला के पति के बीच करीब छह महीने पहले गांव के एक मंदिर में समझौता हुआ था कि आगे से वह महिला से कोई संबंध नहीं रखेगा। इसके बावजूद वह महिला से मिलने लगा जो उसके परिजनों को नागवार गुजरा। महिला और युवक एक ही गांव के हैं। युवक और आरोपी सभी लोग खेती किसानी का काम करते हैं।

Hot this week

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...

Topics

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...

योगा क्लास जाते समय पीछा करता था पड़ोसी, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर में एक शर्मनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img