Tuesday, April 28, 2026
28.1 C
Bhopal

दोस्त की शादी से लौटे युवक ने की आत्महत्या

भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र के सेमरा इलाके में शुक्रवार देर रात 32 वर्षीय प्रमोद कुमार विश्वकर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रमोद एक निजी संस्था में ड्राइवर के रूप में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, प्रमोद शुक्रवार शाम 7 बजे अपने दोस्त की शादी में शामिल होने गया था, जहां उन्होंने बारात में खूब आनंद लिया। उनके भाई बंटी ने बताया, “प्रमोद ने शादी में खूब इंजॉय किया, इसलिए हमें समझ नहीं आ रहा कि उन्होंने ऐसा कदम क्यों उठाया।”

शनिवार सुबह करीब 7 बजे प्रमोद के बेटे ने जब ऊपर वाले कमरे में जाकर देखा, तो प्रमोद पंखे से लटका हुआ मिला। जिसके बाद परिजन प्रमोद को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर उसे डॉक्टरों ने चेक कर मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

मंत्री बनाम आईएएस: जबलपुर में छिड़ा विवाद, राजधानी तक पहुंची आंच

भोपाल/जबलपुर। मध्य प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों में इन दिनों...

दहेज नहीं, हमें तो बेटी चाहिए: बड़नगर के राजावत परिवार ने पेश की अनोखी मिसाल

​बड़नगर/उज्जैन। आधुनिकता के इस दौर में जहाँ शादियों में...

निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग में हादसा, बुजुर्ग महिला मजदूर की गिरकर मौत

​भोपाल। रानी कमलापति स्टेशन के पास निर्माणाधीन बंसल बिल्डिंग...

Topics

योगा क्लास जाते समय पीछा करता था पड़ोसी, महिला की शिकायत पर FIR दर्ज

​इंदौर। शहर के पॉश इलाके विजयनगर में एक शर्मनाक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img