Tuesday, September 8, 2026
28.1 C
Bhopal

मां की फटकार से नाराज किशोरी ने किया सुसाइड

भोपाल के गांधी नगर में रहने वाली 14 वर्षीय रुपाली सोनी ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि मां की डांट से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया है। घटना शुक्रवार की दोपहर की है।

इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। रुपाली परिवार की इकलौती बेटी थी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

रुपाली सोनी (14) पुत्री शंकर सोनी, निवासी विकास नगर ने इसी साल दसवीं कक्षा की परीक्षा दी थी। वह फोन पर अधिक समय बिताती थी। इसी बात को लेकर मां उसे अकसर डांट दिया करती थी। शुक्रवार दोपहर को भी मां ने उसे डांटा था। मृतका के फूफा श्याम कुमार सोनी ने बताया कि मां की फटकार से नाराज होकर भतीजी ने घर में रखी चूहामार दवा खा ली थी। उसे उल्टियां करता देख पिता और मां उसे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों के डिटेल बयानों में होगा आत्महत्या के कारणों का खुलासा

मामले की जांच कर रही लक्ष्मी देवी ने बताया कि परिजनों के डिटेल बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं। लड़की के पास से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। लिहाजा आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है। रविवार की दोपहर को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

Hot this week

दोषियों को होगी फांसी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कड़ा बयान

​सागर में हुए जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के...

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

Topics

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img