Tuesday, September 8, 2026
28.1 C
Bhopal

इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे गिरफ्तार

इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस उन्हें घर से हीरा नगर थाने लाई, जहां प्राथमिक कार्रवाई के बाद एमवाय अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया। बताया जा रहा है कि उनके वार्ड में शनिवार रात को पानी के टैंकर को लेकर बच्चों में विवाद हो गया था। इसमें बड़े शामिल हो गए। जिसके बाद बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी।

चौकसे को इसी मामले में गिरफ्तार किया गया है। बीजेपी कार्यकर्ता कपिल पाठक ने चौकसे समेत 9 आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी की जानकारी लगते ही कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के बाहर जमा हो गए। सरकार और बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी की।

पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा मामले में कमिश्नर संतोष सिंह से बात करने उनके दफ्तर पहुंचे। उनके साथ कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुरजीत चड्ढा, जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव, पूर्व विधायक अश्विन जोशी और शोभा ओझा भी थे।

चौकसे बोले- अंधेर नगरी, चौपट राजा

एमवाय अस्पताल में मेडिकल चेकअप के दौरान चिंटू चौकसे ने कहा- यह अंधेर नगरी चौपट राजा है। मैं उस जगह मौजूद ही नहीं था। जो घटना मामूली थी, उसे आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) में बदल दिया गया है। यह जंगलराज नहीं तो और क्या है? यह भाजपा की सरकार है।

देखिए, 7 तस्वीरें…

फावड़े और लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रामस्नेही मिश्रा ने बताया- शनिवार रात कपिल पाठक और चिंटू चौकसे के बच्चों के बीच विवाद हुआ। ये थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के बीच झगड़े में बदल गया। इसी मामले में देर रात कपिल पाठक की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने चौकसे द्वारा खुद पर फावड़े और लोहे की रॉड से प्राणघातक हमले करने का आरोप लगाया।

कपिल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मेडिकल रिपोर्ट से भी इसकी पुष्टि हुई है। दूसरे पक्ष के लोग भी घायल हुए हैं, लेकिन उन्होंने अब तक केस नहीं कराया है।

मामले में चिंटू चौकसे और सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है। रोहन चौकसे, ईशान चौकसे, राधेश्याम चौकसे, गौरव चौधरी, सुमित ठाकुर, रवि प्रजापति और एक अन्य अज्ञात आरोपी फरार हैं। हमारी टीम लगातार प्रयास कर रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Hot this week

इंस्टाग्राम चैट के संदेह में पति ने पत्नी पर किया हमला, बाल काटे; आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर में शक की बीमारी ने एक हंसती-खेलती गृहस्थी...

बिना ओटीपी आए बुजुर्ग के खाते से उड़े 6 लाख, साइबर ठगी का अनोखा मामला

​भोपाल के ऐशबाग इलाके में साइबर ठगों ने बैंक...

दोषियों को होगी फांसी, डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा का कड़ा बयान

​सागर में हुए जहरीली शराब कांड पर प्रदेश के...

डिप्टी सीएम देवड़ा जी ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख की मदद

​उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को बुंदेलखंड...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

Topics

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...

राजीनामे के बहाने बुलाकर युवक पर तलवार से हमला, उंगलियां कटीं

​भोपाल तलैया थाना क्षेत्र में दो दिन पुरानी रंजिश का...

भोपाल नगर निगम महापौर की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश

​भोपाल: निगम मुख्यालय में सोमवार दोपहर करीब पौने तीन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img