Tuesday, September 8, 2026
28.1 C
Bhopal

भोपाल में वाहन चेकिंग के दौरान महिला से मारपीट

भोपाल की अवधपुरी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान महिला के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि महिला बिना हेलमेट पकड़ी गई थी। चालान भरने की बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद एक पुलिसकर्मी ने महिला को चांटा मार दिया। अवधपुरी थाने में उसकी फरियाद नहीं सुनी गई, तब पीड़िता ने वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की।

शिकायत जांच के बाद महिला थाना पुलिस ने प्रधान आरक्षक के खिलाफ मारपीट, धमकाने और अपशब्द कहने का केस दर्ज कर लिया है। पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाने वाले प्रधान आरक्षक की भूमिका की जांच की जा रही है। दोनों को प्रधान आरक्षक को केस दर्ज होते ही डीसीपी ने लाइन अटैच कर दिया है।

महिला थाने की टीआई अंजना दुबे ने बताया कि गुरुवार को अवधपुरी इलाके में थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान 33 वर्षीय अवधपुरी इलाके में रहने वाली महिला को रोका गया। बिना हेलमेट इस महिला को रोके जाने के बाद चालानी कार्रवाई की बात कही गई। इस बात का महिला ने विरोध किया।

तब चेकिंग पॉइंट पर खड़े प्रधान आरक्षक अतुल चौकसे और उसके बीच बहस हो गई। महिला का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद अतुल ने उससे झूमाझटकी कर चांटा मार दिया। अन्य पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव किया इसके बाद महिला वहां से लौट गई।

थाने में महिला के खिलाफ ही दर्ज कर दिया केस

घटना के बाद में पीड़िता अवधपुरी थाना पहुंची। वहां आरोपी पुलिसकर्मी पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। वहां उसकी शिकायत सुने बगैर थाने से चलता कर दिया गया। उलटा महिला के खिलाफ ही शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज कर दिया गया।

तब पीड़िता ने आला अधिकारियों को मामले की शिकायत की। जिसकी जांच का जिम्मा महिला थाना पुलिस को दिया गया। जांच के बाद महिला थाना पुलिस ने रविवार को एफआईआर दर्ज कर ली।

महिला को पिटता देख पुलिसकर्मी ने बनाई वीडियो

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब प्रधान आरक्षक अतुल उसके साथ मारपीट कर रहा था। दूसरा प्रधान आरक्षक उसका वीडियो शूट करता था। उसने भी उसके साथ अभद्रता की है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल जीतेंद्र नाम के इस प्रधान आरक्षक को नामजद आरोपी नहीं बनाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hot this week

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...

इंस्टाग्राम चैट के संदेह में पति ने पत्नी पर किया हमला, बाल काटे; आरोपी गिरफ्तार

​ग्वालियर में शक की बीमारी ने एक हंसती-खेलती गृहस्थी...

बिना ओटीपी आए बुजुर्ग के खाते से उड़े 6 लाख, साइबर ठगी का अनोखा मामला

​भोपाल के ऐशबाग इलाके में साइबर ठगों ने बैंक...

Topics

विदिशा के पूर्व अपर कलेक्टर आईएएस अनिल कुमार डामोर का हार्ट अटैक से निधन, शोक की लहर

​विभागीय स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने की तैयारी...

एमवाय अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का प्रदर्शन, ओपीडी सेवाएं प्रभावित

​इंदौर के महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज और...

भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक:उपमुख्यमंत्री देवड़ा और प्रदेश प्रभारी ने की चर्चा

​भोपाल मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img