Saturday, September 12, 2026
28.1 C
Bhopal

औचक जांच में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के खुलासे

प्रदेश में निर्माण कार्यों की क्वालिटी में इम्प्रूवमेंट के लिए हर महीने में दो बार औचक निरीक्षण का अभियान चलाया रहा है। इसमें भ्रष्टाचार के खुलासे हो रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने ताजा जांच के बाद आधा दर्जन ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने और नोटिस देने का फैसला किया है। वहीं दस से अधिक इंजीनियरों पर वेतन वृद्धि रोकने, निलंबन और नोटिस देने की कार्यवाही करने का फैसला किया गया है।

इस माह 7 मुख्य अभियंताओं की टीमों ने विदिशा, छिंदवाड़ा, दतिया, इंदौर, मंदसौर, सागर और अनूपपुर सहित अन्य जिलों में कुल 35 निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण कार्य रेंडम आधार पर चयनित परियोजनाओं पर किया गया जिसमें लोक निर्माण विभाग, पीआईयू, मप्र सड़क विकास निगम, भवन विकास निगम एवं राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित कार्य शामिल रहे।

निरीक्षण के बाद रिपोर्ट की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रबंध संचालक मप्र सड़क विकास निगम भरत यादव, प्रमुख अभियंता (बीएनआर) केपीएस राणा, प्रमुख अभियंता (भवन) एसआर बघेल व अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में की गई।

  • विदिशा जिले के अंतर्गत महामायी मंदिर पहुंच मार्ग व्हाया पाटन कमालिया के निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानक मापदंड के अनुसार नहीं पाई गई। इस पर ठेकेदार मेसर्स इन्फ्रा डेवलपर्स विदिशा का पंजीयन ब्लैक लिस्ट में दर्ज किये जाने के लिये मुख्य अभियंता भोपाल परिक्षेत्र को निर्देश दिए गए तथा संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए गए।
  • विदिशा जिले के ही शमशाबाद में 50 सीटर विमुक्त जाति प्री-मैट्रिक बालिका छात्रावास भवन के निर्माण कार्य को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप और गुणवत्तापूर्ण पाए जाने पर ठेकेदार और अधिकारियों की प्रशंसा की गई।
  • दतिया जिले के अंतर्गत इंदरगढ़-पढोकर-समथर मार्ग के निर्माण कार्य में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अनुविभागीय अधिकारी आरके मिश्रा की एक वेतन वृद्धि रोकी गई, उपयंत्री संतोष शर्मा को निलंबित किया गया तथा रविकांत सारस्वत उपयंत्री की एक वेतन वृद्धि भी रोकी गई। ठेकेदार मेसर्स प्रेस्टीजियस स्कोर्स प्राइवेट लिमिटेड ग्वालियर के पंजीयन को ब्लैक लिस्ट में दर्ज करने के लिए मुख्य अभियंता ग्वालियर परिक्षेत्र को निर्देश दिए गए।
  • दतिया जिले के सेवढ़ा-स्टेट हाईवे पर शोल्डर का कार्य ठीक नहीं मिलने पर एमपीआरडीसी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर को नोटिस देने के निर्देश।
  • सागर जिले के जरुआखेड़ा आरओबी एवं सागर-खुरई-बीना कार्य में देरी होने पर ठेकेदार पर पेनल्टी लगाने और कार्रवाई के निर्देश।
  • रहली सीएम राइज स्कूल का कार्य संतोषजनक नहीं मिलने पर भवन विकास निगम के उपयंत्री एवं अनुविभागीय अधिकारी को नोटिस। ठेकेदार व कंसल्टेंट पर कार्रवाई के निर्देश।
  • मंदसौर जिले में मनासा-रामपुरा-भानपुरा-झालावाड़ा राज्य मार्ग निर्माण की खराब गुणवत्ता पर ठेकेदार पर कार्रवाई के निर्देश।
  • इंदौर जिले में एमपीआरडीसी द्वारा किए जा रहे सत्य साई फ्लाई ओवर निर्माण में अत्यधिक देरी की स्थिति पाए जाने पर ठेकेदार मेसर्स नारायणदास कंपनी पर कार्रवाई।

Hot this week

मोबाइल सुधरवाते ही खाते से उड़े 1.22 लाख

​शाजापुर: जेल रोड पर मोबाइल ठीक करवाना एक इलेक्ट्रॉनिक...

भोपाल में ट्रैफिक एसीपी के घर चोरों का धावा, 6 लाख कैश और जेवर चोरी

​कोलार थाना क्षेत्र के डीके-2 इलाके में ट्रैफिक एसीपी...

Topics

मोबाइल सुधरवाते ही खाते से उड़े 1.22 लाख

​शाजापुर: जेल रोड पर मोबाइल ठीक करवाना एक इलेक्ट्रॉनिक...

भोपाल में ट्रैफिक एसीपी के घर चोरों का धावा, 6 लाख कैश और जेवर चोरी

​कोलार थाना क्षेत्र के डीके-2 इलाके में ट्रैफिक एसीपी...

ISBT पर परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई: सुरक्षा और फायर सेफ्टी जांच में 1 बस ज़ब्त, 15 हज़ार जुर्माना

​भोपाल परिवहन आयुक्त के निर्देश पर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img