Tuesday, September 15, 2026
30.1 C
Bhopal

आतंकी हमले के विरोध में आधे दिन का बंद

कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कल 26 अप्रैल को भोपाल आधे दिन बंद रहेगा। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) ने बंद का आह्वान किया था। जिसका शहर के व्यापारिक संगठनों ने समर्थन किया है।

चेंबर के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने बताया, सभी व्यापारिक संगठनों से सहमति के बाद शनिवार को आधे दिन राजधानी के बाजार बंद रखे जाएंगे। आतंकी हमले के मद्देनजर मृतकों के परिवारजनों के साथ खड़े होने एवं इस निर्मम आतंकी हमले के विरोध प्रदर्शन स्वरूप यह बंद बुलाया है।

मृतकों को श्रद्धांजलि भी देंगे शनिवार दोपहर 12 बजे व्यापारी मृतकों को श्रद्धांजलि भी देंगे। कोहेफिजा स्थित ऑफिस में कार्यक्रम रखा गया है।

न्यू मार्केट में दुकानें बंद रखेंगे व्यापारी न्यू मार्केट व्यापारी संरक्षण समिति ने बंद के आह्वान का समर्थन किया है। अध्यक्ष सतीश कुमार गंगराड़े समेत पवन वरदानी, प्रदीप कुमार गुप्ता और अजय देवनानी ने बताया कि सभी व्यापारियों की सहमति के बाद बंद रखने का निर्णय लिया है। पुराने भोपाल के कारोबारियों ने भी बंद का समर्थन करते हुए दुकानें आधे दिन तक बंद रखने का निर्णय लिया है।

इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी

बंद के दौरान इमरजेंसी सेवा यानी, थोक दवा बाजार और मेडिकल स्टोर्स खुले रखे जाएंगे। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि जरूरी सेवा होने की वजह से दुकानें खुली रखेंगे, लेकिन बंद का पूरा समर्थन है। श्रद्धांजलि सभा में केमिस्ट शामिल होंगे।

Hot this week

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

बाणगंगा में बदमाशों का आतंक: बीयर मंगवाकर पी, फिर मारपीट कर खाते से उड़ाए 55 हजार

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास एक...

फ्लैट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, महिला पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​इंदौर। लसूड़िया थाना पुलिस ने फ्लैट दिलाने के नाम...

Topics

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

बाणगंगा में बदमाशों का आतंक: बीयर मंगवाकर पी, फिर मारपीट कर खाते से उड़ाए 55 हजार

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास एक...

फ्लैट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, महिला पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​इंदौर। लसूड़िया थाना पुलिस ने फ्लैट दिलाने के नाम...

सूने मकानों को निशाना बनाने वाला चोर गिरोह गिरफ्तार, 45 लाख के आभूषण और आईफोन बरामद

ग्वालियर ​ग्वालियर में सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने...

रातीबड़ में खदान के गड्ढे में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत

​भोपाल ​रातीबड़ थाना क्षेत्र के कलखेड़ा गांव में सोमवार सुबह...

ऑटो चोर गिरफ्तार, 4 लाख का वाहन बरामद

​भोपाल के हनुमानगंज थाना पुलिस ने काजी कैंप क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img