Tuesday, September 15, 2026
30.1 C
Bhopal

भोपाल में जंगल धधका, 13 एकड़ में हजारों पेड़ जले

भोपाल के कलियासोत डैम के पास वाल्मी पहाड़ी में गुरुवार शाम करीब 6 बजे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने 13 एकड़ की पहाड़ी को चपेट में ले लिया। आग की लपटें वाल्मी स्थित सरकारी आवासों तक पहुंच गईं। इस कारण 8 घरों को खाली कराना पड़ा।

देर रात लपटों पर काबू पा लिया गया। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे 6 से 7 जगहों से धुआं निकल रहा था। एहतियातन दमकल और वन विभाग की टीम मौके पर है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आग का खतरा नहीं है। आग लगने के बाद विधायक रामेश्वर शर्मा, कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह, डीएफओ लोकप्रिय भारती, नगर निगम कमिश्नर हरेंद्र नारायण, एसडीएम रविशंकर राय भी पहुंचे।

राहगीरों ने धुआं उठता देखा पहाड़ी पर आग की लपटें और धुआं उठता देख राहगीरों ने फायर कंट्रोल रूम में सूचना दी। इसके बाद दमकलें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं। पेड़-पौधे, झाड़ियां और ऊबड़-खाबड़ रास्ता होने की वजह से आग जल्दी काबू में नहीं आई। आग बुझाने के दौरान कुछ कर्मचारियों के मामूली रूप से झुलसने की भी खबर है।

घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें…

डीएफओ खुद आग बुझाने जंगल में उतरे डीएफओ भारती आग बुझाने के लिए खुद जंगल में कर्मचारियों के साथ उतर गए। उन्होंने बताया कि आग काबू में आ गई है। वन विभाग के रेंजर शिवपाल पिपरदे ने कहा, रात 12 बजे तक आग काफी हद तक काबू में आ गई है। लगातार नजर रखे हुए हैं।

बाघ मित्र बोले-टाइगर मूवमेंट एरिया बाघ मित्र राशिद नूर ने बताया कि पूरा इलाका 13 एकड़ में फैला है। आसपास रहने वाले लोग भी आग बुझाने में जुटे हैं। जिस जगह पर आग लगी, वहां पर टाइगर का मूवमेंट भी रहता है। कलियासोत नदी किनारे ही कई बार टाइगर का मूवमेंट भी देखा जा चुका है।

Hot this week

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

बाणगंगा में बदमाशों का आतंक: बीयर मंगवाकर पी, फिर मारपीट कर खाते से उड़ाए 55 हजार

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास एक...

Topics

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

बाणगंगा में बदमाशों का आतंक: बीयर मंगवाकर पी, फिर मारपीट कर खाते से उड़ाए 55 हजार

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास एक...

फ्लैट बेचने के नाम पर लाखों की ठगी, महिला पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

​इंदौर। लसूड़िया थाना पुलिस ने फ्लैट दिलाने के नाम...

सूने मकानों को निशाना बनाने वाला चोर गिरोह गिरफ्तार, 45 लाख के आभूषण और आईफोन बरामद

ग्वालियर ​ग्वालियर में सूने मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने...

रातीबड़ में खदान के गड्ढे में डूबने से 10 साल के बच्चे की मौत

​भोपाल ​रातीबड़ थाना क्षेत्र के कलखेड़ा गांव में सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img