Sunday, November 8, 2026
30.3 C
Bhopal

दसवीं की छात्रा ने खाया जहरीला पदार्थ:परिचित ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिए अश्लील वीडियो

इंदौर में एक छात्रा के जहर खाने का मामला सामने आया है। छात्रा ने अश्लील वीडियो वायरल होने की बात से दुखी होकर आत्महत्या का प्रयास किया। मामले का खुलासा पीड़िता के अस्पताल पहुंचने के बाद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में इंस्टाग्राम आईडी चलाने वाले और धमकाने वाले आरोपी पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है। वह भिंड का रहने वाला है।

2 साल पहले शादी में आया था आरोपी परदेशीपुरा मेन रोड पर रहने वाली एक छात्रा जहर खाकर गुरुवार रात एमवाय पहुंची। अस्पताल प्रशासन की तरफ से पुलिस को जानकारी दी गई। इस मामले में महिला पुलिस लड़की के बयान लेने थाने पहुंचे।

छात्रा ने बताया कि वह दसवीं क्लास की पढ़ाई कर रही है। दो साल पहले उनके यहां शादी थी। तब एक रिश्तेदार रामू यहां आया था। बाद में मेरे भाई का भी रामू से विवाद हो गया। उनकी आपस में बातचीत बंद सी है।

रील्स से निकाल लिए फोटो-वीडियो

छात्रा ने बताया कि वह इंस्टाग्राम चलाती है। यही पर रामू भी उससे जुड़ा हुआ है। कभी दोनों के बीच चेटिंग भी हो जाती है। दोनों एक-दूसरे के पोस्ट देखा करते थे। 23 अप्रैल को रामू ने उसकी खुद की आईडी से दो अश्लील वीडियो पोस्ट किए।

जिसमें छात्रा और उसकी मां का फोटो एडिट कर उसमें किसी अन्य व्यक्ति की आवाज डाली गई। इसके साथ ही रील्स से कुछ फोटो वीडियो भी निकाले गए। जिसमें गलत शब्दों का उपयोग किया गया।

वीडियो अपलोड कर कहा-जो बने वह कर ले

रामू से इस बारे में पीड़िता ने चेटिंग पर बात की तो उसने एक ओर वीडियो अपलोड करते हुए कहा कि उससे जो बने वह कर ले। उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़िता इस हरकत से काफी डर गई। जिसमें उसने यह बात परिवार में किसी को नहीं बताई।

अगले दिन रात में उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी रामू की गिरफ्तारी के लिए टीम भिंड भेजी है।

Hot this week

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...

Topics

पंचायत बोर से 250 फीट बिजली केबल चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार की केबल बरामद

विदिशा/कुरवाई: जिले के ग्रामीण इलाकों में खेतों और सार्वजनिक...

40 फीट गहरे कुएं में गिरी कार, तैरना जानने से बची 4 युवकों की जान

भोपाल। राजधानी के निपानिया जाट इलाके में शनिवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img