Wednesday, September 16, 2026
23.1 C
Bhopal

अपने दो विधायकों से भाजपा नाराज, भोपाल बुलाया

मध्यप्रदेश भाजपा में पार्टी लाइन छोड़कर बयानबाजी करने, पार्टी और सरकार की छवि खराब करने के मामले में भाजपा संगठन ने सख्त रवैया अपनाया है। भाजपा ने सतना के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा को पार्टी से बाहर निकाल दिया है। वहीं सागर की महापौर संगीता सुशील तिवारी को नोटिस थमाया है।

दरअसल, भाजपा ने पार्टी की छवि खराब करने के मामले में शनिवार को अपने दो विधायक प्रदीप पटेल और प्रीतम लोधी के साथ ही देवास की महापौर गीता अग्रवार, सागर की महापौर संगीता सुशील तिवारी और बीना नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में तलब किया था।

इनमें से मऊगंज के विधायक प्रदीप पटेल और बीना नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार भोपाल पहुंचे थे। इनसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और सीएम डॉ. मोहन यादव ने बात की। बुलाने के बावजूद विधायक प्रीतम लोधी, सागर और देवास की महापौर नहीं आई। विधायक प्रदीप पटेल को सफाई देने के बाद भी नोटिस दिए जाने की संभावना है।

प्रदेश अध्यक्ष बोले- अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं बीजेपी संगठन ने साफ कहा है कि पार्टी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की बयानबाजी और कामों में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं करेगी। सभी से पार्टी लाइन का पालन करने को कहा गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि बीजेपी की अपनी कार्यपद्धति है जिसका पालन करना सभी की जिम्मेदारी है और अगर कोई इसका पालन नहीं करता है तो उसे समझाइश देने का काम होता है।

भाजपा ने सतना के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा को पार्टी से निकाल दिया है।

सागर महापौर को नोटिस, सतना के पूर्व जिला अध्यक्ष को निकाला प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि बुलाने पर भी न आने को लेकर सागर महापौर को नोटिस दिया जा रहा है। वहीं महिला से छेड़छाड़, अश्लील चैट वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में सतना के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।

वीडी शर्मा ने बताया कि देवास की महापौर से बात हुई है। बीना नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। पिछोर विधायक प्रीतम लोधी को भी बुलाया था, लेकिन वे राजस्थान में हैं। वे बाद में आएंगे।

वीडी शर्मा ने कहा कि कभी कोई कार्यकर्ता चाहे वह जनप्रतिनिधि हो या पदाधिकारी हो, अगर कुछ गलत बात करते हैं तो उन्हें बातचीत करने के लिए बुलाया जाता है। बीजेपी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी। कभी-कभी आवेश में बातें हो जाती हैं जिसे ठीक किया जाता है।

इसलिए तलब किए गए भाजपा नेता

  • बीजेपी के मऊगंज से विधायक प्रदीप पलेट दो दिन पहले नई गढ़ी थाने पहुंचे थे। वहां घंटों तक थाने में बैठे थे। उन्होंने थाना प्रभारी पर गिरफ्तारी की धमकी दिए जाने का आरोप लगाया।
  • बीजेपी के पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने पिछले दिनों एक कार्यक्रम में मंत्री प्रद्युम्न सिंह लोधी का नाम लिए बगैर उन्हें लट्‌टू मंत्री कहा था। साथ ही शिवपुरी एसपी पर गंभीर आरोप लगाए थे।
  • बीना की नगरपालिका अध्यक्ष लता सकवार ने पिछले दिनों पीआईसी भंग कर दी थी। इसके बाद नई नियुक्तियां की थीं। इसमें नियमों की अनदेखी का आरोप लगा। भाजपा पार्षद इससे नाराज थे।

Hot this week

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

Topics

भोपाल में ओवैसी ने किया समान नागरिक संहिता का विरोध, एनडीए सहयोगियों से की अपील

​भोपाल ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद...

शंकरगढ़ बायपास पर बेकाबू होकर पिकअप से टकराई स्कूल बस, टला बड़ा हादसा

​देवास शहर के शंकरगढ़ बायपास पर मंगलवार सुबह एक बड़ा...

बाणगंगा में बदमाशों का आतंक: बीयर मंगवाकर पी, फिर मारपीट कर खाते से उड़ाए 55 हजार

​इंदौर। बाणगंगा थाना क्षेत्र में एमआर-10 ब्रिज के पास एक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img