Tuesday, May 5, 2026
33.1 C
Bhopal

भोपाल, रायपुर रीजन में 27 आयकर अफसरों के तबादले

आयकर विभाग ने भोपाल और रायपुर रीजन में 27 अधिकारियों की सर्कल और रीजन में पोस्टिंग की है। इसके अलावा 13 अफसरों को एडिशनल चार्ज सौंपे गए हैं। इन सभी अधिकारियों को 9 मई तक चार्ज लेने के लिए कहा है। तबादले में प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स के दफ्तर में पदस्थ अभिषेक शर्मा, गुंजन वार्ष्णेय, प्रदुमन मीना, कपिल कपूर, मौसमी मित्रा समेत अन्य अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी है। अफसरों के बीच यह बदलाव नए प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर नवरत्न सोनी के चार्ज लेने के बाद किया गया है।

जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है उसमें अतिरिक्त आयकर निदेशक अभिषेक मिश्रा को इंदौर से एडिशनल कमिश्नर भोपाल, आलोक भूरा को जाइंट कमिश्नर जबलपुर से जाइंट कमिश्नर जबलपुर, भरत देवराज सेगांवकर जाइंट कमिश्नर जबलपुर से डायरेक्टर जनरल इन्वेस्टिगेशन रायपुर, बिपिन अहिरवार एडिशनल कमिश्नर सेंट्रल रायपुर को एडिशनल कमिश्नर रायपुर, धर्मेंद्र सिंह को जाइंट कमिश्नर रायपुर, गार्गी चौहान को जाइंट कमिश्नर ऑडिट भोपाल पदस्थ किया है।

गुंजन वार्ष्णेय एडिशनल कमिश्नर एडमिन बनीं

आयकर विभाग द्वारा जारी पदस्थापना आदेश में गुंजन वार्ष्णेय एडिशनल कमिश्नर टेक्निकल विंग भोपाल को एडिशनल कमिश्नर एडमिन एंड टीपीएस विंग पीसीसीआईटी दफ्तर पदस्थ किया है। इसी तरह कपिल कपूर जाइंट कमिश्नर उज्जैन को इंदौर, कुणाल किशोर को जाइंट कमिश्नर ग्वालियर, मौसमी मित्रा को जाइंट कमिश्नर भिलाई रायपुर, मुनमुन शर्मा एडिशनल डायरेक्टर टैक्स को डायरेक्टर जनरल इन्वेस्टिगेशन इंदौर, नरेंद्र मोलई प्रसाद जाइंट कमिश्नर ग्वालियर को बिलासपुर पदस्थ किया है।

पायल प्रकाश को डीजीआईटी इन्वेस्टिगेशन भोपाल विंग और प्रदुमन मीना को जाइंट कमिश्नर रेंज 4 भोपाल पदस्थ किया है। राहुल पढ़ा को जाइंट कमिश्नर जबलपुर, एडिशनल कमिश्नर राजेश कुमार मीना को डायरेक्टर जनरल इन्वेस्टिगेशन इंदौर कार्यालय, रमाकांता प्रधान को जाइंट कमिश्नर जबलपुर, रमेश कुमार शर्मा को जाइंट कमिश्नर बिलासपुर पदस्थ किया है।

इनके अलावा एस भुवनेश्वरी को जाइंट डायरेक्टर भोपाल, एसजी मून जाइंट कमिश्नर छिंदवाड़ा, संदीप आहूजा जाइंट कमिश्नर इंदौर, संजय कुमार पांडेय जाइंट कमिश्नर भोपाल, संजीव एच. भगत जाइंट कमिश्नर इंदौर, सौरभ कुमार शर्मा भोपाल, शशिकांत कुशवाहा एडिशनल कमिश्नर भोपाल, तरन्नुम वर्मा जाइंट कमिश्नर भिलाई, विजित पटेल जाइंट कमिश्नर इंदौर पदस्थ किए गए हैं।

इन अधिकारियों को मिला एडिशनल चार्ज

आयकर विभाग ने 13 अफसरों को वर्तमान जिम्मेदारी के साथ एडिशनल चार्ज सौंपा है। इन अफसरों में आलोक बुर्रा जाइंट कमिश्नर को जबलपुर, बाला मुरली कृष्ण कोर्रापति को उज्जैन, गार्गी चौहान को इटारसी गुंजन वार्ष्णेय को एडिशनल कमिश्नर प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर भोपाल, कुणाल किशोर को ग्वालियर, राहुल पढ़ा को जबलपुर, रमाकांता प्रधान को सागर, रत्नेश कुमार शर्मा को कोरबा के एडिशनल कमिश्नर और जाइंट कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।

इनके अलावा एससी मून को कटनी, संदीप आहूजा को उज्जैन, संजीव एच भगत को खंडवा, तरन्नुम वर्मा को रायपुर में जाइंट कमिश्रर की अलग अलग विंग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Hot this week

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

Topics

स्वास्थ्य विभाग में बड़ी गड़बड़ी, NSUI ने उपमुख्यमंत्री को सौंपे 25 ज्ञापन

​भोपाल। मध्यप्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं और नर्सिंग कॉलेजों में...

राजधानी में बुजुर्ग से 37 लाख की ठगी, 24 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

​भोपाल। शहर में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक...

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का औचक निरीक्षण: खुद पानी पीकर जांची पेयजल की शुद्धता

​बैरसिया। प्रशासनिक सक्रियता का परिचय देते हुए भोपाल कलेक्टर...

जन्मदिन की खुशियों के बीच भाई बना ‘हैवान’, चचेरे भाई की उंगली चबाकर की अलग

​ग्वालियर | मुख्य संवाददाता शहर के पड़ाव थाना क्षेत्र...

मेडिकल स्टोर्स संचालक से प्लॉट के नाम पर 50 लाख की ठगी

इंदौर। शहर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी के...

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf

https://newscrimefile.com/wp-content/uploads/2026/05/ncf-1.pdf
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img