Thursday, September 17, 2026
29.1 C
Bhopal

भोपाल की कोलार नहर में कार गिरने का मामला

कोलार नहर में कार गिरने के हादसे के आठ दिन बाद एक और दर्दनाक खबर आई है। हादसे में घायल हुए आयुष ददलानी (21) ने शुक्रवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में एयर इंडिया की एयर होस्टेस हर्षिता शर्मा (21) की मौत हो गई थी।

बता दें, आठ दिन पहले रात तेज रफ्तार कार कोलार नहर में गिर गई थी। कार चला रहे दोस्त जय ने बताया था कि अचानक सामने गाय आ जाने के कारण उसने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे नहर में जा गिरी। कार में हर्षिता के साथ उनके दोस्त जय, सुजल और आयुष भी मौजूद थे।

हर्षिता को गंभीर हालत में तत्काल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे ब्रेन डेड घोषित कर शुक्रवार सुबह उसकी मौत की पुष्टि कर दी थी। वहीं आयुष को बंसल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आठ दिन तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष के बाद शनिवार को उसकी भी मौत हो गई। जय और सुजल को भी चोटें आई थीं, लेकिन उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

Hot this week

महाकाल दर्शन के दौरान बिछड़े पिता-पुत्र, मप्र पुलिस की मुस्तैदी से मिले

​उज्जैन: श्री महाकाल मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच...

लोन दिलाने के नाम पर व्यापारी से ठगी: खुद को बैंक अधिकारी बताकर ठगे 45 हजार, आरोपी पर FIR

​इंदौर: शहर के खजराना थाना क्षेत्र में लोन दिलाने का...

बिजली के खंभों के सहारे हवा में लटकी पानी की पाइपलाइनें

​भोपाल राजधानी से सटे बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के अचारपुरा ग्राम...

Topics

महाकाल दर्शन के दौरान बिछड़े पिता-पुत्र, मप्र पुलिस की मुस्तैदी से मिले

​उज्जैन: श्री महाकाल मंदिर में उमड़ी भारी भीड़ के बीच...

बिजली के खंभों के सहारे हवा में लटकी पानी की पाइपलाइनें

​भोपाल राजधानी से सटे बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के अचारपुरा ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img