Sunday, June 28, 2026
32 C
Bhopal

मंगेतर के साथ घूम रहे युवक पर चाकू से हमला

भोपाल के करोंद इलाके स्थित पीपुल्स मॉल में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। युवक अपनी मंगेतर के साथ घूमने गया था। हमलावर ने बेवजह गाली-गलौज की और विरोध करने पर सिर और चेहरे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसके सिर और चेहरे पर करीब 25 टांके आए हैं। घटना 24 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे की है। समी तलैया थाना क्षेत्र स्थित फिजा अस्पताल के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर इलाके का रहने वाला है।

समी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मंगेतर जोया के साथ पीपुल्स मॉल में घूम रहा था। आइसक्रीम लेने वह पास की दुकान गया, तभी एक अज्ञात युवक आया और बेवजह उसे गालियां देने लगा। जब समी ने विरोध किया तो युवक ने अपनी कमर से चाकू निकालकर समी के सिर पर वार कर दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया।

24 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

समी के भाई शादाब ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल निशातपुरा थाने को दी गई थी, लेकिन 24 घंटे से ज्यादा समय बीतने के बाद भी न तो आरोपी की गिरफ्तारी हुई है और न ही मॉल के सीसीटीवी फुटेज निकाले गए हैं।

शादाब ने बताया कि समी की हालत गंभीर बनी हुई है और परिजन पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं समी ने बताया कि वह हमलावर को पहचान सकता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ निशातपुरा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

Topics

भोपाल: उफनते नाले में फंसे बुजुर्ग को पुलिस ने दी नई जिंदगी, CPR देकर बचाई जान

​भोपाल। हनुमानगंज थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात...

महिला को ‘डायन’ बताकर दी अमानवीय प्रताड़ना, जबरन मांस खिलाने की कोशिश

​आलीराजपुर। जिले के सुमनियावाट गांव में एक महिला के...

भोपाल में झमाझम बारिश: भीषण गर्मी से मिली राहत, कई इलाकों में भरा पानी

​भोपाल। राजधानी में शनिवार को अचानक मौसम का मिजाज...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img